ePaper

Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 के उपकरण देख हैरान थे नासा के वैज्ञानिक, ISRO से कर दी यह मांग

Updated at : 16 Oct 2023 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 के उपकरण देख हैरान थे नासा के वैज्ञानिक, ISRO से कर दी यह मांग

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि जिस समय चंद्रयान-3 मिशन के लिए स्पेसक्राफ्ट डेवलप किया जा रहा था इस समय अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के एक्सपर्ट्स इसरो से चंद्रयान-3 की टेक्नोलॉजी शेयर करने की मांग की थी.

विज्ञापन
undefined

चंद्रयान-3 की सफलता ने स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत को कई मील आगे कर दिया है. अब भारत की गिनती भी उन देशों में होने लगी है जिन्होंने चांद पर सफलतापूर्वक अपने यान को लैंड करा दिया है. यहीं नहीं भारत ने कई कदम आगे बढ़ते हुए चंद्रयान-3 की जो सॉफ्ट लैंडिंग करवाई है ऐसा अभी तक अमेरिका भी नहीं कर सकता है. आलम यह है कि अब नासा खुद इसरो से टेक्नोलॉजी शेयर करने की मांग करने लगा है.

undefined

दरअसल, इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि जिस समय  चंद्रयान-3 मिशन के लिए स्पेसक्राफ्ट डेवलप किया जा रहा था इस समय अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के एक्सपर्ट्स इसरो से चंद्रयान-3 की टेक्नोलॉजी शेयर करने की मांग की थी.

undefined

सोमनाथ ने कहा कि जिस समय चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया जा रहा था उस समय नासा के वैज्ञानिकों की एक टीम भी इसरो में मौजूद थी. वे हैरान थे कि इतने कम खर्च में भारत ने कितनी उन्नत टेक्नोलॉजी बना ली थी. इतने कम खर्च पर भारत चांद के साउथ पोल पर कैसे जा रहा है.

undefined

इसरो प्रमुख ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि भारत स्पेस के क्षेत्र में कई उपलब्धि हासिल कर चुका है. भारत अपने दम पर बेहतर रॉकेट और दूसरे उपकरण बनाने में पूरी तरह सक्षम हो चुका है.

undefined

इसरो हेड क्वार्टर में मौजूद अमेरिकी वैज्ञानिकों का कहना ता कि इतने बेहतरीन साइंटिफिक उपकरणों कितने अच्छे और सस्ते हैं, सभी उपकरण हाई टेक्नोलॉजी युक्त हैं. उन्होंने अचरज जाहिर करते हुए पूछा था कि इसे आपने बनाया कैसे. उन्होंने इसे अमेरिका को बेचने की भी बात कही थी.

undefined

इसी कड़ी में छात्रों को संबोधित करते हुए एस सोमनाथ ने कहा कि भारत टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है. मेक इन इंडिया के तहत अधिकतर उपकरण में स्वदेशी ही इस्तेमाल कर करने लगे हैं. उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही विश्व गुरु बनेगा.

undefined

गौरतलब है कि भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया था और ऐसा करने वाला यह दुनिया का पहला देश बन गया था. इसके साथ ही भारत चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग के साथ अमेरिका, पूर्ववर्ती सोवियत संघ और चीन के बाद ऐसा करने वाला विश्व का चौथा देश बन गया था.

undefined

चंद्रयान-3 के साथ साथ भारत ने सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य एल-1 मिशन भी लॉन्च किया है. आदित्य एल 1 को सूर्य से संबंधित अहम जानकारी इकट्ठा करने के लिए डिजाइन किया गया है.

undefined

एक सोमनाथ ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अब इसरो तैयारी कर रहा है अपने पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम का, इसके इसरो मंगल, शुक्र ग्रह में भी अपने मिशन की तैयारी कर रहा है. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola