Chandrayaan-3: चंद्रमा पर ऑक्सीजन होने के सबूत मिले, प्रज्ञान रोवर ने अन्य तत्वों का लगाया पता, H की तलाश जारी

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 29 Aug 2023 9:17 PM

विज्ञापन

इसरो ने चंद्रमा में ऑक्सीजन सहित कई पदार्थों के होने की जानकारी दी है. इसरो ने ट्वीट किया और बताया, रोवर पर लगा लेजर-प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (LIBS) उपकरण स्पष्ट रूप से दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्र सतह में सल्फर (S) की उपस्थिति की पुष्टि करता है.

विज्ञापन

चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान से चंद्रमा के बारे में लगातार नयी-नयी जानकारी मिल रही है. कई रहस्यों से पर्दा भी उठता जा रहा है. 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही रोवर प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर वॉक करते हुए अपने काम में जुट गया है. इसरो ने प्रज्ञान द्वारा भेजे गये मैसेज को साझा करते हुए बड़ा खुलासा किया. जिसमें बताया कि चंद्रमा पर ऑक्सीजन और अन्य तत्वों का पता चल गया है.

चंद्रमा पर ऑक्सीजन होने के सबूत, हाइड्रोजन (एच) की खोज जारी

इसरो ने चंद्रमा में ऑक्सीजन सहित कई पदार्थों के होने की जानकारी दी है. यह जानकारी इसरो ने चंद्रयान-3 से भेजे गये मैसेज के जरिए दी है. इसरो ने ट्वीट किया और बताया, रोवर पर लगा लेजर-प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (LIBS) उपकरण स्पष्ट रूप से दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्र सतह में सल्फर (S) की उपस्थिति की पुष्टि करता है. रोवर के स्पेक्ट्रोस्कोप ने एल्यूमीनियम, कैल्शियम, फेरस (आयरन), क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का भी पता लगाया. हाइड्रोजन की खोज जारी है.

रोवर प्रज्ञान ने पृथ्वीवासियों से की बात

इससे पहले रोवर प्रज्ञान ने पृथ्वीवासियों से बातचीत की थी. इसरो ने चंद्रयान-3 के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया और प्रज्ञान के मैसेज के बारे में बताया, हैली पृथ्वीवासियों. मैं हूं रोवर प्रज्ञान. आशा करता हूं, आप सभी अच्छे होंगे. मैं सभी को यह बताना चाहता हूं कि मैं चंद्रमा के रहस्यों को उजागर करने की दिशा में आगे बढ़ रहा हूं. रोवर प्रज्ञान ने आगे बताया, मैं और मेरा दोस्त विक्रम लैंडर संपर्क में हैं. आखिर में रोवर प्रज्ञान ने बताया, सबसे अच्छा जल्द ही आने वाला है.

Also Read: Explainer: चंद्रयान 3 के पास बचा है 10 दिन से कम समय, जानिए अब तक क्या-क्या एक्स्प्लोर किया

चंद्रमा की सतह पर एक गड्ढे के नजदीक पहुंचा गया था रोवर प्रज्ञान

इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को कहा कि चंद्रयान-3 मिशन के तहत भेजा गया ‘रोवर’ प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर अपनी अवस्थिति के ठीक आगे चार मीटर व्यास के एक गड्ढे के करीब पहुंच गया, जिसके बाद उसे पीछे जाने का निर्देश दिया गया.

नये राह पर बढ़ रहा रोवर प्रज्ञान

इसरो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह अब सुरक्षित रूप से एक नये मार्ग पर आगे बढ़ रहा है. अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि 27 अगस्त को रोवर चार मीटर व्यास के एक गड्ढे के नजदीक पहुंच गया, जो इसकी अवस्थिति से तीन मीटर आगे था. इसने कहा, रोवर को पीछे जाने का निर्देश दिया गया. अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, यह अब एक नये मार्ग पर आगे बढ़ रहा है.

रोवर में बताया चंद्रमा का तापमान

इससे पहले इसरो ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के साथ लगे ‘चेस्ट’ उपकरण (पेलोड) द्वारा चंद्र सतह पर मापी गई तापमान भिन्नता का एक ग्राफ रविवार को जारी किया था. अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, ‘चंद्र सरफेस थर्मो फिजिकल एक्सपेरिमेंट’ (चेस्ट) ने चंद्रमा की सतह के तापीय व्यवहार को समझने के लिए, दक्षिणी ध्रुव के आसपास चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी का ‘तापमान प्रालेख’ मापा. इसरो ने कहा था कि चंद्रमा की सतह के तापीय व्यवहार को समझने के लिए, ‘चेस्ट’ ने ध्रुव के चारों ओर चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी के तापमान प्रलेख को मापा. पेलोड में तापमान को मापने का एक यंत्र लगा हुआ है जो सतह के नीचे 10 सेंटीमीटर की गहराई तक पहुंचने में सक्षम है. इसरो ने कहा, इसमें 10 तापमान सेंसर लगे हैं. प्रस्तुत ग्राफ विभिन्न गहराइयों पर चंद्र सतह/करीबी-सतह की तापमान भिन्नता को दर्शाता है. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के लिए ये पहले ऐसे प्रालेख हैं.

Also Read: Chandrayaan-3: प्रज्ञान रोवर’ की डिजाइनिंग में धनबाद IIT-ISM के पूर्व छात्र विजय का है अहम योगदान

23 अगस्त को हुई थी चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग

गौरतलब है कि 23 अगस्त को अंतरिक्ष अभियान में बड़ी छलांग लगाते हुए भारत का चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था. जिससे देश चांद के इस क्षेत्र में उतरने वाला दुनिया का पहला तथा चंद्र सतह पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो और वैज्ञानिकों की बधाई देते हुए इस उपलब्धि पर तीन बड़ी घोषणाएं भी की थी. जिसमें उन्होंने चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्वाइंट को शिव शिक्ति और चंद्रयान-2 के लैंडिंग प्वाइंट को तिरंगा नाम दिया. साथ ही पीएम मोदी ने ऐलान करते हुए पिछले दिनों कहा, अब हर साल 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जााएगा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola