CBSE Class 12 Board Exams: इस आधार पर 12वीं के छात्रों को मिलेंगे नंबर, जल्द जारी होगी इवैल्यूएशन क्राइटेरिया

CBSE Class 12 Evaluation criteria: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई द्वारा जल्द ही कक्षा 12 के छात्रों के लिए इवैल्यूएशन क्राइटेरिया की घोषणा करने की संभावना है. छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट-cbse.gov.in पर कक्षा 12 मूल्यांकन मानदंड की जांच कर सकते हैं.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई द्वारा जल्द ही कक्षा 12 के छात्रों के लिए इवैल्यूएशन क्राइटेरिया की घोषणा करने की संभावना है. छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट-cbse.gov.in पर कक्षा 12 मूल्यांकन मानदंड की जांच कर सकते हैं.
17 जून तक तैयार हो सकता है इवैल्यूएशन क्राइटेरिया
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कोरोना संक्रमण खतरों को देखते हुए रद्द कर दी गई थीं. अब बोर्ड की ओर से कक्षा 12 12 के छात्रों के लिए मार्किंग पॉलिसी तय करना बाकी है.
बोर्ड अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि सीबीएसई बोर्ड 12वीं के छात्रों को मार्क्स के बजाए ग्रेड देने के सुझाव पर विचार कर रहे है. इसका क्राइटेरिया 17 जून तक तैयार होने की बात कही जा रही है. इससे पहले सीबीएसई अपने दसवीं कक्षा के छात्रों को ग्रेड – ए 1, ए, बी 1, बी, सी 1, सी, डी और ई – देने के लिए “निरंतर और व्यापक मूल्यांकन” नीति लागू करता था. लेकिन समय बीतने के साथ सीबीएसई द्वारा ग्रेडिंग सिस्टम को बंद कर दिया गया.
मूल्यांकन मानदंड निर्धारित करने के लिए दिया गया था दस दिनों का समय
सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए मूल्यांकन मानदंड निर्धारित करने के लिए सीबीएसई द्वारा 4 जून को एक 13 सदस्यीय समिति का गठन किया गया था. समिति को दस दिनों में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था.
सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा हुई रद्द
1 जून को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2021 को रद्द करने की घोषणा के बाद, देश भर में लाखों सीबीएसई कक्षा 12 के छात्रों को परेशान करने वाली मुख्य चिंता उनके परिणामों के मूल्यांकन की प्रक्रिया है. छात्र सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2021 की घोषणा के बारे में भी चिंतित हैं क्योंकि सीबीएसई ने अभी तक सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2021 के परिणाम घोषित करने के लिए किसी विशेष तिथि की घोषणा नहीं की है.
Posted By: Shaurya Punj
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




