दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: चलती कार में लगी आग, 5 की जलकर मौत

कार में आग लगने के बाद की तस्वीर (Photo: X)
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग लगने से 5 लोग जिंदा जल गये. बुधवार देर रात राजस्थान के अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ.
राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें चलती कार में आग लग गई और उसमें सवार पांच लोगों की जलकर मौत हो गई. इनमें तीन महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल थी. यह घटना बुधवार (29 अप्रैल) रात लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास हुई. पुलिस को देर रात इस हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे सभी
पुलिस ने बताया कि सभी हादसे में मारे गए सभी लोग मध्य प्रदेश के शिवपुर जिले के निवासी थे और वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे. डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस कैलाश जिंदल ने बताया कि चलती गाड़ी में आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका है. सीएनजी की मौजूदगी से भी आग और भड़क उठी, जिससे कार में सवार लोगों को निकलने का मौका नहीं मिला.
गाड़ी से केवल कंकाल बरामद हुए
मृतकों में तीन महिलाएं, एक नाबालिग लड़की और एक पुरुष शामिल है. मृतकों की पहचान संतोष, उनकी पत्नी शशि, उनकी मां पार्वती, बेटी रागिनी और साक्षी के रूप में हुई है. ये सभी मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा के निवासी थे. पुलिस ने बताया कि गाड़ी से केवल कंकाल बरामद हुए हैं. उनकी पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किए जाएंगे.
कार का ड्राइवर गाड़ी से कूदने में कामयाब रहा
कार का ड्राइवर विनोद कुमार गाड़ी से कूदने में कामयाब रहा, लेकिन वह लगभग 80 प्रतिशत झुलस गया. अधिकारियों ने बताया कि उसे पहले पास के एक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










