Cabinet Meeting: IIT, IIM की तर्ज पर देश में बनेगा IIIC, 5 लाख युवाओं को होगा फायदा

Cabinet Meeting
Cabinet Meeting: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आईआईटी और आईआईएम की तर्ज पर देश में एनिमेशन एवं संबंधित क्षेत्र को मजबूती देने के लिए बुधवार को एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र IIIC के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी.
Cabinet Meeting: एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग, कॉमिक्स एवं एक्सटेंडेड रियलिटी (एवीजीसी-एक्सआर) को समर्पित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा. यह भारत को अत्याधुनिक मीडिया एवं मनोरंजन सामग्री मुहैया कराने वाले वैश्विक केंद्र के तौर पर स्थापित करने में मदद करेगा. कैबिनेट के फैसले के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, आज क्रिएटर इकोनॉमी बहुत बड़ी शक्तिशाली अर्थव्यवस्था बन रही है. हम आईआईएम, आईआईटी की तर्ज पर एक नया संस्थान बना रहे हैं जिसका औपचारिक नाम बाद में दिया जाएगा लेकिन संभवत: इसका नाम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इमर्सिव क्रिएटर्स होगा.
मुंबई में IIIC स्थापना की जाएगी
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल के इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि मुंबई में इस केंद्र की स्थापना कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत की जाएगी. उद्योग मंडल फिक्की और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) इस सृजनात्मक संस्थान की स्थापना में सरकार के साथ भागीदार होंगे. वैष्णव ने कहा, ‘‘एवीजीसी-एक्सआर क्षेत्र आज मीडिया एवं मनोरंजन जगत के पूरे परिदृश्य में एक अपरिहार्य भूमिका निभाता है. इसमें फिल्म निर्माण, ओटीटी मंच, गेमिंग, विज्ञापन और स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे सामाजिक क्षेत्र भी शामिल हैं. तेजी से विकसित हो रही प्रौद्योगिकी और पूरे देश में इंटरनेट की बढ़ती पहुंच एवं सस्ती डेटा दरों के साथ एवीजीसी-एक्सआर का इस्तेमाल वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ने वाला है. इस तेजी को कायम रखने और देश में एवीजीसी-एक्सआर पारिस्थितिकी तंत्र को आगे बढ़ाने के लिए शीर्ष संस्थान के तौर पर इस राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की जा रही है.
शौकिया और पेशेवरों को प्रशिक्षण-सह-शिक्षण कार्यक्रम प्रदान करेगा
यह केंद्र शौकिया एवं पेशेवर, दोनों लोगों को अत्याधुनिक तकनीकों में नवीनतम कौशल से लैस करने के लिए विशेष प्रशिक्षण-सह-शिक्षण कार्यक्रम प्रदान करेगा. यह एवीजीसी-एक्सआर से संबंधित शोध एवं विकास को भी बढ़ावा देगा. इसके अलावा उत्कृष्टता केंद्र कंप्यूटर विज्ञान, इंजीनियरिंग, डिजाइन और कला जैसे विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाने का काम भी करेगा. वैष्णव ने कहा, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र घरेलू खपत एवं वैश्विक पहुंच दोनों के लिए भारत के बौद्धिक संपदा (आईपी) के सृजन पर व्यापक रूप से ध्यान देगा. इससे भारत की समृद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत पर आधारित सामग्री का निर्माण होगा.
Also Read: भारत के लिए नया नहीं है वन नेशन, वन इलेक्शन, आजादी के बाद दो चुनाव इसी तर्ज पर हुए
नये केंद्र से युवाओं के लिए रोजगार का रास्ता खुलेगा
इसके अलावा यह केंद्र एवीजीसी-एक्सआर क्षेत्र में स्टार्टअप और शुरुआती चरण वाली कंपनियों के लिए संसाधन मुहैया कराते हुए एक इनक्यूबेशन केंद्र के रूप में भी काम करेगा. एवीजीसी-एक्सआर उद्योग के विकास के लिए प्रेरक शक्ति के रूप में स्थापित होने वाला राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र पूरे देश के युवाओं के लिए रोजगार के सबसे बड़े स्रोतों में से एक के रूप में काम करेगा. इससे रचनात्मक कला और डिजाइन क्षेत्र को काफी प्रोत्साहन मिलेगा और भारत एवीजीसी-एक्सआर गतिविधियों का केंद्र बन सकेगा.
वन नेशन वन इलेक्शन को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










