Bye Elections Date: वायनाड में 13 और महाराष्ट्र के नांदेड़ में 20 नवंबर को उपचुनाव, 23 को रिजल्ट
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 Oct 2024 4:34 PM
Rajiv Kumar
Bye Elections Date: मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा की. साथ ही चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया.
Bye Elections Date:केरल की वायनाड लोकसभा सीट और विभिन्न राज्यों की 47 विधानसभा सीट के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव होगा, जबकि महाराष्ट्र के नांदेड़ संसदीय क्षेत्र और तथा उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव कराया जाएगा. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को 15 राज्यों के 48 विधानसभा क्षेत्रों एवं दो संसदीय क्षेत्रों के लिए उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की. उन्होंने बताया कि वायनाड लोकसभा क्षेत्र में 13 नवंबर तथा नांदेड़ संसदीय सीट के लिये 20 नवंबर को मतदान होगा.
विधानसभा की 48 सीट के लिए 13 नवंबर को मतदान
चुनाव आयोग ने बताया, विधानसभा की 48 सीट के लिए 13 नवंबर तथा उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 नवंबर को मतदान कराए जाएंगे. 23 नवंबर को रिजल्ट आएंगे. 15 राज्यों के 48 विधानसभा सीट और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाएंगे. जिसमें असम की 5, बिहार की 4, छत्तीसगढ़ की एक, गुजरात की एक, कर्नाटक की 3, केरल की एक विधानसभा और एक लोकसभा (वायनाड), मध्य प्रदेश की दो, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट, मेघालय की एक, पंजाब की 4, राजस्थान की 7, सिक्किम की दो, उत्तर प्रदेश की 9, उत्तराखंड की एक और पश्चिम बंगाल की 6 सीटों पर उपचुनाव कराए जाएंगे.
उपचुनाव मुख्य डेट्स
नोटिफिकेशन – 18-10-24
नामांकन की आखिरी तारीख – 25-10-24
नामांकन की जांच – 28-10-24
नाम वापसी की आखिरी तारीख – 30-10-24
मतदान – 13 नवंबर
रिजल्ट – 23 नवंबर
13 नवंबर को यूपी की 9 सीटों पर उपचुनाव
उत्तर प्रदेश में 13 नवंबर को 9 सीटों पर उपचुनाव होंगे. जिसमें मिल्कीपुर सीट पर अभी चुनाव नहीं होगा. फूलपुर, खैर, करहल, मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, सीसामऊ, मझवां में 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे.
उत्तराखंड और महाराष्ट्र उपचुनाव के मुख्य डेट्स
नोटिफिकेशन – 22.10.24
नामांकन की आखिरी तारीख – 29-10-24
नामांकन की जांच – 30-10-24
नाम वापसी की आखिरी तारीख – 4-11-24
वोटिंग – 20 नवंबर
रिजल्ट – 23 नवंबर
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान, 23 नवंबर को मतगणना
महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीट के लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा तथा मतगणना 23 नवंबर को होगी. महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी तथा नामांकन की आखिरी तिथि 29 अक्टूबर होगी. नामांकन पत्र चार नवंबर, 2024 तक वापस लिए जा सकते हैं. 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी. महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है.
झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा मतदान, 23 को होगी मतगणना
झारखंड में विधानसभा चुनाव के तहत दो चरणों में क्रमश: 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










