Live Updates

Breaking News: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सड़क दुर्घटना, 30 की मौत, 74 घायल

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE Updates,19 july : संसद का monsoon session आज से शुरू हो रहा है. देश में Corona का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. uttarakhand के उत्तरकाशी में बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ है. navjot singh sidhu को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है. ताजा खबर के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सड़क दुर्घटना, 30 की मौत, 74 घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें ट्रक और बस की टक्कर हो गयी. इस टक्कर में 30 व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि 74 लोग घायल हैं.

कांग्रेस ने सरकार पर स्तरहीन आरोप लगाया : रविशंकर

फोन टैपिंग मामले पर रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि कांग्रेस ने सरकार पर स्तरहीन आरोप लगाया है. जबकि उनका इतिहास ही जासूसी का रहा है.

पीएम मोदी ने कल शाम छह बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने कल शाम छह बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस बैठक में कोरोना वैक्सीन और वैक्सीनेशन पर प्रजेंटेंशन दिया जायेगा.

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गयी है. इससे पहले फोन टैपिंग मामले को लेकर लोकसभा में खूब हंगामा हुआ.

फोन टैपिंग के आरोपों को संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खारिज किया

फोन टैपिंग मामले में लोकसभा में हंगामा मचा तो संचार मंत्री ने तमाम आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि सरकार कोई फोन टैपिंग नहीं करा रही और ना ही उनका इरादा जासूसी का है.

मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाया गया

केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाया गया है. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola