Live Updates

Breaking News: ब्रिटेन ने भारत को ‘लाल सूची’ में डाला, यात्रियों के प्रवेश पर रहेगी रोक

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के एक अस्पताल से कोरोना के 20 मरीज फरार हो गए हैं. दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान 569 लोगों पर केस दर्ज किया गया है. पश्चिम बंगाल में छठे चरण के चुनाव का प्रचार अपने चरम है.

विज्ञापन

ब्रिटेन ने भारत को ‘लाल सूची’ में डाला, यात्रियों के प्रवेश पर रहेगी रोक

ब्रिटेन ने भारत को लाल सूची में डाल दिया है. इसके तहत गैर-ब्रितानी और आइरिश नागरिकों के भारत से ब्रिटेन जाने पर पाबंदी रहेगी. साथ ही विदेश से लौटे ब्रितानी लोगों के लिए होटल में 10 दिन तक पृथकवास में रहना अनिवार्य कर दिया है. स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में इस बात की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के तथाकथित भारतीय स्वरूप से पीड़ित होने के 103 मामले सामने आए हैं. इनमें से अधिकतर मामले विदेश से लौटे यात्रियों से संबंधित हैं.

18 साल के ज्यादा उम्र के लोगों को भी लगेगी वैक्सीन

आज देश के बड़े डॉक्टरों और फॉर्मा कंपनियों के साथ बात करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि अब 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी कोरोना की वैक्सीन लगायी जायेगी. यह 1 मई से शुरू कर दिया जायेगा.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना पॉजिटिव, AIIMS में भर्ती

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उनको एम्स में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ पर नजर रख रहे हैं.

UP के पांच शहरों में लॉकडाउन का आदेश, इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के पांच शहरों में लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है. लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में आज शाम से 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया गया है.

देश के बड़े डॉक्टरों के साथ शाम 4:30 बजे PM मोदी करेंगे बैठक

कोरोना संकट पर चर्चा करने के लिए देश के बड़े डॉक्टरों से साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम साढ़े 4 बजे बैठक करेंगे.

राजस्थान के बाद अब दिल्ली में भी लगेगा कोरोना कर्फ्यू, 26 अप्रैल तक सभी बाजार बंद रहेंगे

राजस्थान के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है. आज रात से ही यह कोरोना कर्फ्यू आगामी 26 अप्रैल तक के लिए लगा दिया जाएगा. मीडिया में सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के अनुसार, दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से केजरीवाल सरकार ने एक हफ्ते के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है. दिल्ली सरकार की ओर से यह फैसला मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ हुई बैठक के बाद किया गया है. संभावना यह भी जाहिर की जा रही है कि अगर एक हफ्ते में हालात में सुधार नहीं होता है, तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola