ePaper

School Holiday : एक सप्ताह स्कूल बंद, अब 7 जनवरी को खुलेंगे स्कूल, जानें वजह

Updated at : 31 Dec 2025 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
School Holiday News

कामरूप महानगर जिले में स्कूल बंद (Photo: AI)

School Holiday : गुवाहाटी में कड़ाके की ठंड के कारण स्कूल एक सप्ताह के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है. जानें अब कब खुलेंगे स्कूल.

विज्ञापन

School Holiday : असम के गुवाहाटी में बढ़ती ठंड को देखते हुए कामरूप महानगर जिले में सभी स्कूलों को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है. यह फैसला एक आधिकारिक आदेश के जरिए लिया गया. वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार सुबह तक असम के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है और हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है.

छह जनवरी 2026 तक स्कूल बंद

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि शीतलहर को देखते हुए कामरूप (महानगर) जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और अन्य स्कूलों को 31 दिसंबर 2025 से छह जनवरी 2026 तक बंद रखने का निर्देश दिया है. पोस्ट में कहा गया है कि छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नियमित कक्षाएं सात जनवरी से फिर से शुरू होंगी.

एक सप्ताह तक स्कूल बंद रखने का परामर्श जारी

कामरूप महानगर जिले के स्कूल निरीक्षक (आईएस) ने भी छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक सप्ताह तक स्कूल बंद रखने का परामर्श जारी किया है. परामर्श के अनुसार, सभी स्कूल के प्रमुखों को निर्देशित किया जाता है कि वे छात्रों, अभिभावकों और कर्मचारियों को इसकी जानकारी दें. इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की शैक्षणिक या सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां आयोजित न की जाएं. स्कूल खुलने के बाद कक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं.

यह भी पढ़ें : Public Holiday : 1 जनवरी को क्या रहेगा खुला और क्या बंद, जानें

आईएस ने निजी स्कूलों को भी छात्रों के हित में अपने स्तर पर निर्णय लेने की सलाह दी है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को गुवाहाटी में अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.4 डिग्री कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है. अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ सकती है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola