Delhi Weather : 1 जनवरी को दिल्ली में होगी बारिश, जानें अगले 4 दिन कैसा रहने वाला है मौसम

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 31 Dec 2025 10:34 AM

विज्ञापन

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम (Photo: PTI)

Delhi Weather : घने कोहरे की चादर में दिल्ली लिपटी नजर आई. हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बनी हुई है. बुधवार सुबह राजधानी में विजिबिलिटी काफी कम रही. भारत मौसम विभाग (IMD) ने घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया.

विज्ञापन

Delhi Weather : बुधवार सुबह दिल्ली घने कोहरे की चपेट में रही, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई और हवा की गुणवत्ता भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग के अनुसार सुबह 6:30 बजे पालम और सफदरजंग दोनों इलाकों में विजिबिलिटी सिर्फ 50 मीटर दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 384 रहा, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी महसूस हुई.

आईएमडी के मुताबिक बुधवार को सफदरजंग और आया नगर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा. वहीं दिन में अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है.

1 जनवरी को दिल्ली में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी से तापमान के कुछ बढ़ने की संभावना है. इससे राजधानी के लोगों को राहत मिलेगी. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. सुबह के समय कुछ इलाकों में कोहरा नजर आ सकता है.

2 जनवरी को दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

2 जनवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. आकाश में थोड़े बादल छाए रह सकते हैं. सुबह के समय कुछ इलाकों में कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है.

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

3 जनवरी को दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

3 जनवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इस दिन आसमान साफ नजर आएगा. केवल सुबह के वक्त कोहरा रह सकता है.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : नये साल में खलल! पश्चिमी विक्षोभ की वजह से होगी बारिश, आया 4 जनवरी तक का अलर्ट

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola