Video : साल के अंतिम दिन वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में उमड़ी भारी भीड़

Updated:
विज्ञापन
Banke Bihari temple in Vrindavan

वृन्दावन में बांकेबिहारी मंदिर का नजारा (Photo: X)

Video : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में साल के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. बड़ी संख्या में भक्त दर्शन और पूजा के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं, जिससे मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में काफी चहल-पहल देखी जा रही है.

विज्ञापन

Video : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में साल के अंतिम दिन भारी भीड़ उमड़ रही है. साल के आखिरी दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है जिसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. बड़ी संख्या में भक्त दर्शन और पूजा के लिए मंदिर पहुंचे. इस बीच मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि मंदिर आने पर कोई रोक नहीं है.उन्होंने अफवाहों का खंडन करते हुए बताया कि श्रद्धालु मंदिर आ सकते हैं, हालांकि इस समय वृंदावन में श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक है. देखें वीडियो.

यह भी पढ़ें : Video : नये साल के पहले जय श्री राम, अयोध्या के राम मंदिर पहुंच रही है भारी भीड़

वृंदावन आने से बचें : मंदिर प्रबंधन समिति

इससे पहले खबर आई थी कि गोस्वामी (पुजारी) समुदाय की सलाह के बाद श्री बांके बिहारी जी मंदिर प्रबंधन समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है. अपील ये है कि वे 29 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच वृंदावन स्थित मंदिर में दर्शन के लिए आने से बचें. समिति ने रविवार को जारी बयान में कहा कि मंदिर और उसके आसपास भारी भीड़ उमड़ी हुई है, जिससे कई तरह की परेशानियां हो रही हैं. समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यदि संभव हो तो इन तारीखों के बीच वृंदावन आने से बचें.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन