Breaking News: पांच राज्यों में चुनाव तिथियों की हुई घोषणा, दो मई को होगी मतगणना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2024 2:41 PM
Breaking News: जीएसटी के विरोध में देश भर के व्यापारियों ने आज भारत बंद का एलान किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुलमर्ग में आज खेलो इंडिया-विंटर गेम्स 2021 का उद्घाटन करेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पश्चिम बंगाल के बालुरघाट जायेंगे. वहां वे सार्वजनिक सभा कों संबोधित करने के बाद रोड शो करेंगे. दिल्ली सीमा पर किसान आज रैली करेंगे. उन्होंने कृषि मंत्रालय को घेरने का एलान किया है. झारखंड और हिमाचल प्रदेश में आज से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है. दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई नवरीत सिंह की मौत के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट आज सुनवाई होनी है. झारखंड हाई कोर्ट में लालू यादव के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में आज सुनवाई होनी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सूरत में रोड शो करेंगे. वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज वाराणसी में संत रविदास मंदिर में दर्शन करेंगे.
पांच राज्यों में चुनाव तिथियों की हुई घोषणा, दो मई को होगी मतगणना
पांच राज्यों में चुनाव तिथियों की हुई घोषणा, दो मई को होगी मतगणना
अयोध्या में विकसित होगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी : योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त शुक्रवार को कहा कि भारत सरकार ने ATR-72 जैसे विमानों के संचालन के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट निर्माण के लिए 250 करोड़ रुपये तत्काल उपलब्ध कराये हैं. अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की कार्यवाही युद्धस्तर पर चल रही है. उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या की एयरस्ट्रिप को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा था, जिसे केंद्र सरकार ने अपनी मंजूरी दी है.
स्टार्ट अपऔर एमएसएमई बनेंगे आत्मनिर्भर भारत की पहचान : नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे स्टार्ट-अप और एमएसएमई आत्मनिर्भर भारत की पहचान बनेंगे. यही कारण है कि कोविड महामारी के दौरान एमएसएमई के लिए विशेष योजनाएं बनायी गयी. इन योजनाओं के तहत, लगभग 90 लाख उद्यमों को 2.4 ट्रिलियन रुपये का ऋण दिया गया है.
सूरत में नवनिर्वाचित कार्पोरेटर और पार्टी वालंटियर से मिले अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात के सूरत में नवनिर्वाचित कार्पोरेटर और पार्टी वालंटियर से मिले.
स्मृति ईरानी ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के पंचपोटा में किया रोड शो, स्कूटी भी चलायी
पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने दक्षिण 24 परगना जिले के पंचपोटा इलाके में एक रोड शो किया. रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्कूटी चलायी.
पश्चिम बंगाल में सीबीआई ने व्यवसायी के कई ठिकानों पर की छापेमारी
कोयला घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित एक व्यवसायी की कई ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की. कई नौकरशाहों और राजनेताओं को कथित रूप से इस व्यवसायी के माध्यम से रिश्वत मिली है.
वरिष्ठ सीपीआई नेता पांडियन का 88 वर्ष की उम्र में निधन
सीपीआई के वरिष्ठ नेता डी पांडियन का तमिलनाडु के चेन्नई स्थित राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल में निधन हो गया. वह 88 वर्ष के थे.

बुरे समय से गुजर रहा देश : रॉबर्ट वाड्रा
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि महंगाई बढ़ती जा रही है. 15 दिन से पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ रहे हैं, लोग मुश्किल में हैं. देश के लोगों पर महंगाई का दबाव पड़ रहा है, देश बहुत बुरे समय से गुजर रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘उत्तर-दक्षिण’ टिप्पणी पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने किसी को चोट पहुंचाने के लिए कुछ नहीं कहा है. वह तटस्थ है और भारत को एक के रूप में देखता है. वह हर किसी से प्यार करता है. सरकार उनके पक्ष में न बोलने के लिए हमें देशद्रोही कहेगी.
शांति और विकास की नयी बुलंदियां छूने को जम्मू-कश्मीर तत्पर : नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि गुलमर्ग में हो रहे खेलो इंडिया विंटर गेम्स जैसे खेल दिखाते हैं कि जम्मू-कश्मीर शांति और विकास की नयी बुलंदियां छूने के लिए कितना तत्पर है. इससे जम्मू-कश्मीर के पर्यटन को भी नयी ऊर्जा और उत्साह मिलनेवाला है.
चुनाव आयोग आज शाम साढ़े चार बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेन्स
भारत का चुनाव आयोग आज शाम 4:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा.
हरियाणा में बजट सत्र के दौरान पेश किया जायेगा लव जिहाद पर कानून
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि हमने हरियाणा में भी लव जिहाद पर जो धर्म परिवर्तन कानून है, उसका मसौदा तैयार कर लिया है. इसी बजट सत्र में उसे विधानसभा के सामने पास कराने के लिए पेश किया जायेगा. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए