आप नेता आतिशी ने दिया प्रवेश वर्मा को जवाब, कहा- केजरीवाल के घर की तस्वीरें फर्जी

प्रवेश वर्मा और आतिशी (गोल घेरे में)
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल काफी समय से दिल्ली में सरकारी बंगले की मांग कर रहे थे और हाल ही में उन्हें लोधी एस्टेट में नया घर मिला है. उन्होंने कहा कि जब इस घर की तस्वीरें सामने आईं, तो वो देखकर काफी हैरानी हुई. नीचे पढ़ें आप ने तस्वीरों को लेकर क्या दिया जवाब.
प्रवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप नेता केजरीवाल पर तीखा हमला बोला और उन्हें ‘दिल्ली का रहमान डकैत’ तक कह दिया. वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि जैसे फिल्म का सीक्वल आता है, वैसे ही केजरीवाल ने लोधी एस्टेट में ‘शीशमहल 2’ बना लिया है. उन्होंने कुछ तस्वीरें दिखाकर दावा किया कि ये केजरीवाल के नए घर की हैं. हालांकि आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.
आज बीजेपी के मंत्री @p_sahibsingh जी ने पूरी मीडिया को बुलाकर अरविंद केजरीवाल जी के तथाकथित नए घर की तस्वीरें दिखाई… लेकिन मज़े की बात ये है कि ये तस्वीरें केजरीवाल जी के घर की नहीं, बल्कि ‘Pinterest’ से डाउनलोड की गई हैं!
— Atishi (@AtishiAAP) April 25, 2026
क्या दिन आ गए हैं इनके – जब केजरीवाल जी के खिलाफ कुछ… https://t.co/Fc8zTBF5lQ
प्रवेश वर्मा द्वारा जारी की गई तस्वीरों पर आप ने तीखा पलटवार किया है. दिल्ली की पूर्व सीएम और आप विधायक आतिशी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वर्मा ने अरविंद केजरीवाल के कथित नए घर की तस्वीरें दिखाईं, लेकिन ये फोटो असल में उनके घर की नहीं बल्कि Pinterest से उठाई गई हैं. पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि जब केजरीवाल के खिलाफ कुछ नहीं मिलता, तो ऐसी झूठी बातें फैलाई जाती हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि चाहें तो AI का इस्तेमाल कर लेते, क्योंकि चोरी इतनी जल्दी पकड़ में आ गई.
#WATCH | Delhi Minister Parvesh Verma says, "…Delhi's Rahman Dakait, just as a sequel to the movie 'Dhurandhar' came out, similarly, we are going to reveal 'Sheesh Mahal 2' today… Kejriwal built the Sheesh Mahal in Delhi when Delhi was suffering from the COVID wave… The… pic.twitter.com/LhsbPMFHFb
— ANI (@ANI) April 25, 2026
हारने के बाद पंजाब चले गये केजरीवाल : प्रवेश वर्मा
प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि कोविड के वक्त जब दिल्ली के लोग दवा के लिए परेशान थे, तब भी शीशमहल का काम नहीं रुका. वर्मा ने कहा कि जब दिल्ली की जनता ने उन्हें हरा दिया, तो वह पंजाब चले गए, जिससे भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ीं. उन्होंने यह भी दावा किया कि पंजाब में बड़े सरकारी घरों में केजरीवाल के साथ सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया भी रह रहे हैं.
यह भी पढ़ें : AAP छोड़ने वालों पर भगवंत मान का तंज, कहा- अदरक, लहसुन कभी सब्जी नहीं बन पाएंगे
लग्जरी लाइफ जी रहे हैं केजरीवाल : प्रवेश वर्मा
प्रवेश वर्मा ने आगे कहा कि पंजाब में सीएम मान भी इससे परेशान हैं और वहां भी ‘शीशमहल’ जैसा घर बना लिया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल कई साल से दिल्ली में बंगले के लिए कोर्ट जा रहे थे और अब उन्हें 95 लोधी एस्टेट में घर मिला है. वर्मा ने कहा कि जब इसकी तस्वीरें सामने आईं तो सब हैरान रह गए. उनका कहना है कि जो नेता सादगी की बात करते थे, आज वो लग्जरी लाइफ जी रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




