Jammu Kashmir Election 2024: बीजेपी की पहली लिस्ट के बाद मचा हंगामा, रविंदर रैना की केबिन के बाहर प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Jammu Kashmir Election 2024: बीजेपी की पहली लिस्ट के बाद मचा हंगामा, रविंदर रैना की केबिन के बाहर प्रदर्शन

Jammu Kashmir Election 2024: क्या बीजेपी नेताओं की नाराजगी की वजह से वापस ली गई लिस्ट? पहले से कितना अलग है जारी की गई नई सूची. जानें यहां

विज्ञापन

Jammu Kashmir Election 2024: बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसे बाद में पार्टी ने वापस ले लिया. इसके कुछ देर के बाद फिर से बीजेपी की ओर से संशोधित लिस्ट जारी की गई. पहले चरण के तहत इस लिस्ट में 15 उम्मीदवारों के नाम पार्टी की ओर से जारी किए गए हैं.

सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर है कि बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता पहली लिस्ट में अपने नाम नहीं होने से नाराज थे. इस वजह से बीजेपी को नए सिरे से लिस्ट जारी करनी पड़ी. बीजेपी प्रदेश चीफ रविंदर रैना की केबिन के बाहर टिकट वितरण को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है.

बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने क्या कहा

जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनावी बिगुल के बीच पार्टी ने चयन प्रक्रिया के बाद अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. अपनी पहली सूची में पार्टी ने पहले चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं. पहले चरण के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 27 अगस्त है. पार्टी जल्द ही दूसरी सूची जारी करेगी. हम कुछ निर्दलीय उम्मीदवारों से भी बात कर रहे हैं.

पहले की लिस्ट में कितने उम्मीदवार का था नाम?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रविवार को हुई बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप दिया गया. जम्मू कश्मीर में 3 चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. पहले चरण के लिए बीजेपी ने 15, दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी जिसे बाद में वापस ले लिया गया. जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यीय विधानसभा के पहले चरण के तहत 18 सितंबर, दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर जबकि तीसरे व आखिरी चरण के तहत 1 अक्टूबर को मतदान होगा. वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी.

Read Also : Jammu Kashmir Election: ‘आप’ ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, अरविंद केजरीवाल समेत इन नेताओं के नाम शामिल

किस सीट से कौन बीजेपी का उम्मीदवार

पहले जारी सूची के अनुसार, पाम्पोर से सैयद शौकत गयूर अंद्राबी, राजपोरा से अर्शीद भट्ट, शोपियां से जावेद अहमद कादरी, अनंतनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा. वहीं अनंतनाग से सैयद वजाहत, इंदरबल से तारिक कीन, डोडा से गजय सिंह राणा को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया. पार्टी ने किश्तवाड़ से शगुन परिहार, पाडेर-नागसेनी से सुनील शर्मा, भदरवाह से दलीप सिंह परिहार, डोडा पश्चिम से शक्ति राज परिहार, रामबाण से राकेश ठाकुर, बनिहाल से सलीम भट्ट पर विश्वास जताया.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola