Jammu Kashmir Election: 'आप' ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सूची में इन नेताओं के नाम शामिल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Aug 2024 8:49 PM

विज्ञापन

Jammu Kashmir Election | PTI

Jammu Kashmir Election: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर आम आदमी पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. आप की लिस्ट में सीएम अरविंद केजरीवाल, सुनीता केजरीवाल, भगवंत मान, मनीष सिसोदिया समेत कई और नेताओं को शामिल किया गया है.

विज्ञापन

Jammu Kashmir Election: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने कमर कस ली है. आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में है. रविवार (25 August) को आम आदमी पार्टी ने स्टार प्रचारकों (Star Campaigners)की सूची जारी की है. AAP ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. आप की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे पहला नाम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का है. इसके बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान का नाम शामिल किया गया है. अन्य नामों में पार्टी नेता मनीष सिसोदिया, आप मंत्री आतिशी, संजय सिंह, गोपाल राय, सांसद राघव चड्ढा के नाम को शामिल किया गया है.

AAP में जारी की पहली लिस्ट
जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में आप ने सात उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है.  आम आदमी पार्टी ने पुलवामा, डोडा, राजपोरा, दोरू, देवसर, डोडा वेस्ट और बनिहाल के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. बीजेपी, कांग्रेस, पीडीपी, एनसी, गुलाम नबी आजाद की पार्टी, एनसीपी, आम आदमी पार्टी समेत कई और राजनीतिक दल चुनाव लड़ रहे हैं.

सीट- उम्मीदवार
पुलवामा –    फयाज अहमद सोफी
डोडा  –      मेहराज दीन मलिक
राजपोरा –   मुद्दसिर हसन
दोरू –       मोहसिन शफकत मीर
देवसर –     शेख फिदा हुसैन
डोडा वेस्ट – यासिर शफी मट्टो
बनिहाल –   मुदस्सिर अजमत मीर

तीन चरणों में होगी जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव
चुनाव आयोग ने हाल में ही जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की घोषणा की है. यहां तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर को होगा. इसके बाद 25 सितंबर को वोटिंग की जाएगी. तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा. इसके साथ ही वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी. उसी दिन रिजल्ट भी आ जाएंगे. जम्मू कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं. इनमें से 74 जनरल कैटेगरी के लिए, 9 एसटी और 7 एससी के लिए आरक्षित हैं. बता दें, जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. आखिरी बार विधानसभा चुनाव साल 2014 में हुआ था. 

Also Read: Israel Hezbollah War: लेबनान से ठन रही है लड़ाई! इजराइल में हाई अलर्ट, क्या छिड़ जाएगा तीसरा विश्वयुद्ध

नेपाल से देवघर जा रही तीर्थयात्री से भरी बस समस्तीपुर में पलटी, तीन दर्जन से अधिक यात्री जख्मी, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola