ePaper

BJP: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत

Updated at : 15 Dec 2025 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
BJP: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत

सोमवार को नितिन नवीन दिल्ली पहुंचे. एयरपोर्ट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली के सभी सांसद मौजूद रहे. साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया. उनके आगमन को लेकर भाजपा मुख्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद थी. भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर उनका का भव्य स्वागत किया गया.

विज्ञापन

BJP: लंबे अंतराल के बाद भाजपा को नितिन नवीन के तौर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिल गया. सोमवार को नितिन नवीन दिल्ली पहुंचे. एयरपोर्ट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली के सभी सांसद मौजूद रहे. साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया. इसके बाद नितिन नवीन भाजपा मुख्यालय पहुंचे. भाजपा मुख्यालय के पूरे रास्ते को सजाया गया था. उनके आगमन को लेकर भाजपा मुख्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद थी. भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया.

इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया. अमित शाह और जेपी नड्डा की उपस्थिति में  नितिन नवीन ने कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभाला. पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के हर गांव का विकास हो रहा है. मौजूदा समय में  भाजपा सभी वर्गों की पार्टी बन चुकी है और हर वर्ग का विकास हो रहा है. 

संगठन में रहा है काम करने का अनुभव

नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर सिन्हा भाजपा के कद्दावर नेता रह चुके है. वर्ष 2005 में उनकी मृत्यु के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया. नवीन इसके बाद से लगातार चुनाव जीत रहे हैं. भाजपा के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव रहे नितिन को पार्टी ने वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ चुनाव का प्रभारी बनाया. छत्तीसगढ़ में अधिकांश राजनीतिक विश्लेषक भूपेश बघेल वाली सरकार के वापसी की संभावना जता रहे थे. लेकिन चुनाव परिणाम में भाजपा को जीत मिली. 


जानकारों का कहना है कि नितिन नवीन ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का काम किया और साथ ही बूथ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया. पार्टी की रणनीति को जमीन पर उतारने में माहिर नितिन नवीन बेहद सौम्य और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बनाने में कुशल है. बिहार सरकार में मंत्री के तौर पर भी उनका कामकाज काफी अच्छा रहा है. ऐसे में उनके पास सरकार और संगठन दोनों का अच्छा अनुभव है और इसी अनुभव को देखते हुए पार्टी ने युवा चेहरे नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला लिया. यह पार्टी की भावी रणनीति और नये नेतृत्व को सामने लाने की सोच को दिखाता है. 

विज्ञापन
Anjani Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Anjani Kumar Singh

Anjani Kumar Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola