BJP Membership Drive: आडवाणी और जोशी को जेपी नड्डा ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई, प्रमाणपत्र भी सौंपा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 05 Sep 2024 5:40 PM
jp nadda and advani
BJP Membership Drive: बीजेपी सदस्यता अभियान के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी ने गुरुवार को फिर से सदस्यता ग्रहण की.
BJP Membership Drive: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को फिर से सदस्यता ग्रहण कराने के लिए पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा उनके आवास पहुंचे. नड्डा ने सदस्यता ग्रहण कराने के बाद नवीनीकृत भाजपा सदस्यता प्रमाणपत्र भी सौंपा.
BJP Membership Drive: मुरली मनोहर जोशी को भी नड्डा ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत दिल्ली में वरिष्ठ पार्टी नेता मुरली मनोहर जोशी को नवीनीकृत भाजपा सदस्यता प्रमाण पत्र सौंपा. सदस्यता दिलाने के लिए नड्डा उनके आवास पहुंचे.
पीएम मोदी ने 2 सितंबर को भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार 2 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता अभियान की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने सदस्यों से पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान संगठन का इस तरह विस्तार करने को कहा कि जब विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू हो तो लोकसभा और विधानसभाओं के लिए अधिकतम महिला उम्मीदवार निर्वाचित हों. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजनाथ सिंह और अमित शाह जैसे केंद्रीय मंत्रियों समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मोदी की सदस्यता का नवीनीकरण किया. इसके साथ ही पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई.
यूपी में बुल्डोजर पर सियासी जंग, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










