Biggest Gold Heist : कनाडा में सोने की चोरी, इंडिया में छापेमारी, जानें सबसे बड़ी चोरी का आरोपी कौन
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Feb 2025 12:53 PM
ईडी रेड की सांकेतिक तस्वीर
Biggest Gold Heist : कनाडा में सबसे बड़े सोने की चोरी को लेकर इंडिया में छापेमारी की गई. ईडी ने क्यों मारा छापा? जानें यहां
Biggest Gold Heist : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को मोहाली में छापेमारी की. छापा उस शख्स के परिसरों पर मारे गए जो कनाडा में दो करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक के सोने की चोरी के मामले में संदिग्ध है. यह कनाडा में सोने की चोरी का अब तक का सबसे बड़ा मामला बताया जा रहा है. सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर है कि संदिग्ध की पहचान 30 साल सिमरन प्रीत पानेसर के रूप में की गई है. इन आरोपों के संबंध में रिएक्शन लेने के लिए कथित संदिग्ध से संपर्क नहीं हो सका.
कनाडा के अनुरोध के बिना ईडी ने लिया स्वत: संज्ञान
जांच एजेंसी ने अप्रैल, 2023 में कनाडा के पियर्सन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चोरी की जांच के लिए पीएमएलए के तहत हाल में एक आपराधिक मामला दर्ज किया है. सूत्रों ने बताया कि पंजाब के मोहाली में पानेसर से जुड़े परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं. ईडी के जांचकर्ता उससे पूछताछ करेंगे. निदेशालय ने कनाडा के अनुरोध के बिना ही स्वत: संज्ञान लिया और मामला दर्ज किया. दरअसल, पीएमएलए सीमा पार हुए ऐसे मामलों में जांच की अनुमति देता है, जिनमें किसी भारतीय नागरिक के शामिल होने का संदेह हो.
नकली दस्तावेजों का यूज करके सोने की चोरी
एजेंसी यह जांच करना चाहती है कि क्या इस कथित चोरी से मिला पैसा भारत आया है? क्या यहां इससे किसी को लाभ हुआ है? मीडिया की खबरों के अनुसार, 2023 में कनाडा के हवाई अड्डे पर सिक्योर स्टोरेज फैसिलिटी से सोने की छड़ों से भरा एक ‘एयर कार्गो कंटेनर’ चोरी हो गया था. इसे संभवतः नकली दस्तावेजों का यूज करके चुराया गया था.
पनेसर और आठ अन्य लोगों पर सोने की चोरी का आरोप
पील रीजनल पुलिस (पीआरपी) ने इस चोरी को कनाडा में अब तक की सबसे बड़ी सोने की चोरी बताया. उसने अप्रैल 2024 में पनेसर और आठ अन्य लोगों पर आरोप लगाए. उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया. पनेसर और एक अन्य आरोपी परमपाल सिद्धू ब्रैम्पटन में रहते थे. हवाई अड्डे की गोदाम सुविधा में काम करते थे. पीआरपी ने 2024 में खुलासा किया कि पनेसर ने चोरी के बाद पुलिस को गोदाम का दौरा भी कराया था. मई 2024 में सिद्धू को पील पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि पनेसर लापता हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










