Breaking News: पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी को ले जा रही ED की कार का एक्सीडेंट
Breaking News Updates: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता. बता दें कि नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो को फाउल घोषित किया गया.
पश्चिम बंगाल: पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी को ले जा रही ED की कार का एक्सीडेंट
पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी को ले जा रहा वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया. हाजसा उन्हें कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट से CGO कॉम्प्लेक्स ले जाते वक्त हुआ. उन्हें SSC घोटाला मामले में एक दिन की ईडी हिरासत में भेजा गया है.
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सामने आए 1,945 नए मामले
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,945 नए मामले सामने आए. वहीं इस अवधि में 2,379 मरीज ठीक हुए है. जबकि, सक्रिय मामले 15,409 पहुंच गई है.
निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन
निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश को संबोधित कर रहे हैं. अपने विदाई भाषण में निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जनता का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि निष्ठावान नागरिग भारत के गठन में योगदान दे रहे हैं.
निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल लेंगी शपथ
निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल यानी सोमवार सुबह लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ. इस मौके पर उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. वहीं, रविवार को ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वो नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिनंदन करने और उन्हें शुभकामनाएं देने आए हैं.
अर्पिता को ईडी की रिमांड
SSC घोटाला मामले में कोर्ट ने अर्पिता मुखर्जी को एक दिन के लिए ईडी की रिमांड पर दिया है. दरअसल ईडी ने अर्पिता मुखर्जी की रिमांड की मांग की थी. जिसे कोर्ट ने मान लिया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए