Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में ट्राइबल डांस करते नजर आये राहुल गांधी, सचिन पायलट का भी नया वीडियो वायरल

राजस्थान में प्रवेश के बाद राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आदिवासी डांस का आनंद उठाया. प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ राहुल गांधी ने मंच पर लोक कलाकारों के साथ एक घेरे में नृत्य किया.
भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान में एंट्री हो चुकी है. प्रदेश के झालावाड़ जिले के चवली चौराहा (झालरापाटन) में राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच मतभेद खत्म होने के बाद राहुल गांधी की राज्य में एंट्री हुई है.
राहुल गांधी ने किया ड्राइबर डांस
राजस्थान में प्रवेश के बाद राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आदिवासी डांस का आनंद उठाया. प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ राहुल गांधी ने मंच पर लोक कलाकारों के साथ एक घेरे में नृत्य किया. राहुल गांधी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस अवसर पर यात्रा के स्वागत में प्रसिद्ध राजस्थान लोक कलाकार मामे खां समेत कलाकारों ने ‘पधारो म्हारे देस’ सहित अन्य प्रस्तुतियां दी
Also Read: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कंप्यूटर बाबा, भाजपा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi, Rajasthan CM Ashok Gehlot & party leaders Sachin Pilot and Kamal Nath take part in a tribal dance in Jhalawar, Rajasthan. pic.twitter.com/18NgWYrWrk
— ANI (@ANI) December 4, 2022
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री से पहले सचिन पायलट का वीडियो वायरल
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री से पहले सचिन पायलट का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पायलट सफेद रंग के पोशाक में नजर आ रहे हैं. 30 सेकंड के वीडियो में सचिन पायलट बच्चों के साथ दौड़ लगाते दिख रहे हैं. सभी के हाथ में तिरंगा झंडा दिख रहा है.
पूरा राजस्थान राहुल जी की #BharatJodoYatra से जुड़ रहा है, क्या आप आ रहे हैं ? pic.twitter.com/4AG9PYIbqA
— Sachin Pilot (@SachinPilot) December 3, 2022
दुसरे राज्यों की तुलना में अधिक सफल बनाने का पायलट ने लिया संकल्प
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने राजस्थान के हालिया घटनाक्रमों का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर असर होने की धारणा को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई पूरी तरह एकजुट है तथा फिलहाल इस बात पर ध्यान है कि प्रदेश में यात्रा को दूसरे राज्यों की तुलना में ज्यादा सफल बनाया जाए. यह पूछे जाने पर कि क्या गहलोत द्वारा उन्हें ‘गद्दार’ कहे जाने वाले बयान की छाया इस यात्रा पर पड़ सकती है, पायलट ने कहा, मुझे लगता है कि इस समय सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण चीज है कि यात्रा राजस्थान में सफलतापूर्वक संपन्न हो. इस सवाल पर कि क्या इस यात्रा से राजस्थान में कांग्रेस एकजुट होगी, उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी तरफ से और अन्य लोगों की तरफ से भी यह कहता हूं कि फिलहाल हमारी प्राथमिकता अगला विधानसभा चुनाव जीतने की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










