कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कंप्यूटर बाबा, भाजपा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

कंप्यूटर बाबा इस यात्रा में राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के साथ चलते और बातचीत करते देखा गया. वह कुछ मिनटों तक यात्रा में उनके साथ चले.
सुर्खियों में रहने वाले संत नामदेव दास त्यागी उर्फ ‘कंप्यूटर बाबा’ ने शनिवार को मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया, जिसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. सत्तारुढ़ भाजपा इस बात से हैरान है कि अतीत में अतिक्रमण के एक मामले में गिरफ्तार हो चुके कंप्यूटर बाबा राहुल गांधी के साथ कैसे यात्रा में शामिल हो सकता है. कंप्यूटर बाबा सुबह आगर मालवा जिले के महुदिया गांव में यात्रा में गांधी के साथ शामिल हुए थे.
कंप्यूटर बाबा के खिलाफ 2020 में इंदौर के पास उनके आश्रम में कथित तौर पर अवैध निर्माण को गिराने से पहले एक पंचायत कर्मचारी के साथ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था. कंप्यूटर बाबा इस यात्रा में राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के साथ चलते और बातचीत करते देखा गया. वह कुछ मिनटों तक यात्रा में उनके साथ चले.
हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए भाजपा नेता नरेंद्र सलूजा ने कहा, ‘ कन्हैया कुमार और अभिनेत्री स्वरा भास्कर के बाद अब कंप्यूटर बाबा…? यह किस तरह की भारत जोड़ो यात्रा है?’ उन्होंने आरोप लगाया कि कंप्यूटर बाबा सरकारी जमीन पर कब्जा व अन्य मामलों में आरोपी है और इन आरोपों में वह जेल में था. सलूजा ने सवाल किया, ‘उनके जैसा व्यक्ति गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में साथ कैसे चल सकता है?’
भाजपा की आलोचना का जवाब देते हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल ने कहा कि कई संत और धार्मिक नेता भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं. यात्रा में शामिल होने के लिए सभी का स्वागत है क्योंकि यह देश के हित में है. मुकदमों के बावजूद यात्रा में कंप्यूटर बाबा के शामिल होने के सवाल पर पटेल ने कहा, इसका यात्रा से कोई लेना देना नहीं है. भाजपा आरोपों की जांच करने के लिए स्वतंत्र हैं और किसी ने उन्हें ऐसा करने से नही रोका है.
(भाषा- इनपुट के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Piyush Pandey
Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




