'जो मोहब्बत इनसे मिली है, वही देश से बांट रहा हूं', राहुल गांधी ने सोनिया के साथ शेयर की बेहतरीन तस्वीर

Updated:
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं मां सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी ने अपनी एक मार्मिक तस्वीर शेयर की है. अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी ने तस्वीर शेयर की है, उसके साथ उन्होंने एक बेहतरीन कैप्शन भी लिखा.

विज्ञापन

राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में एंट्र कर गयी है. जिसें कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हुईं और थोड़ी दूर तक राहुल गांधी के साथ चलीं.

सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी ने शेयर की मार्मिक तस्वीर

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं मां सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी ने अपनी एक मार्मिक तस्वीर शेयर की है. अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी ने तस्वीर शेयर की है, उसके साथ उन्होंने एक बेहतरीन कैप्शन भी लिखा. राहुल गांधी ने कैप्शन में लिखा, जो मोहब्बत इनसे मिली है, वही देश से बांट रहा हूं.

दूसरी बार भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं सोनिया गांधी

यह दूसरी बार है, जब पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कन्याकुमारी से सितंबर में शुरू हुई इस पदयात्रा में हिस्सा लिया है. वह इससे पहले अक्टूबर में कर्नाटक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुई थीं. सुबह में विश्राम के लिए यात्रा के यहां आश्रम चौक पहुंचने से पहले सोनिया गांधी ने चेहरे पर मास्क लगाकर अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कुछ मिनट तक चहलकदमी की.

Also Read: फरीदाबाद: राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- उनके लिए जहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ है वहीं है कोविड

दिल्ली में ‘भारत जोड़ो यात्रा’की गर्मजोशी से स्वागत

‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार सुबह हरियाणा से दिल्ली में दाखिल हुई और बदरपुर बॉर्डर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से इसका स्वागत किया. यात्रा के चलते दिल्ली के कुछ हिस्सों से यातायात जाम की सूचना मिली है. यह पदयात्रा शाम को लाल किले के पास रुकेगी.

बदरपुर से आश्रम तक तिरंगों, गुब्बारों से सजी सड़क, राहुल के साथ चले हजारों लोग

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दिल्ली में प्रवेश करने के दौरान बदरपुर से लेकर आश्रम तक हजारों समर्थकों ने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की और इस दौरान पूरा मार्ग तिरंगों, गुब्बारों और गांधी की तस्वीर वाले बैनरों से पटा नजर आया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए, जहां गीत और नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए गए. पार्टी समर्थकों को ‘नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो’ जैसे नारे लगाते हुए भी देखा गया.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola