ePaper

फरीदाबाद: राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- उनके लिए जहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ है वहीं है कोविड

Updated at : 23 Dec 2022 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
फरीदाबाद: राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- उनके लिए जहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ है वहीं है कोविड

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री मुझे पत्र लिख रहे हैं कि कोविड वापस आ गया है, यात्रा बंद करो. शेष भारत में भाजपा जितनी चाहे जनसभाएं कर सकती है.

विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वे भारत के अन्य भागों में जितनी चाहें उतनी जनसभाएं कर सकते हैं, लेकिन जहां से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ गुजर रही है सिर्फ वहां कोविड है. गांधी ने कल भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा को रोकने के लिए ‘‘बहाने’’ ढूंढ रही है. यात्रा इस समय हरियाणा में है और शनिवार को यह राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करेगी.

भाजपा के लिए जहां यात्रा वाहं कोविड- राहुल

गांधी ने शुक्रवार शाम यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अब, (केंद्रीय) स्वास्थ्य मंत्री मुझे पत्र लिख रहे हैं कि कोविड वापस आ गया है, यात्रा बंद करो. शेष भारत में भाजपा जितनी चाहे जनसभाएं कर सकती है, लेकिन जहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ चल रही है, वहां कोरोना और कोविड है.

बेरोजगारी, महंगाई को लेकर बरसे राहुल 

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ चुनिंदा लोग नफरत फैला रहे हैं और वे चाहते हैं कि किसानों और युवाओं के दिल में डर हो. उन्होंने कहा, लेकिन किसान और युवा सहित भारत के आम लोग प्यार की भाषा बोल रहे हैं और एक साथ मिलकर चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बेरोजगारी, महंगाई, भय और नफरत के खिलाफ है .

जयारम ने कहा कांग्रेस सभी नियमों का करेगी पालन

इधर, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को पटरी से उतारने और इसे बदनाम करने के लिए पूरा कोविड नाटक रच रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुक्रवार को फरीदाबाद में दाखिल हुई और यह शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचेगी. जयराम ने आगे कहा कि कांग्रेस वैज्ञानिक सलाह पर आधारित एवं समान रूप से लागू किसी भी ‘प्रोटोकॉल’ का पालन करेगी.

(भाषा- इनपुट के साथ)

विज्ञापन
Piyush Pandey

लेखक के बारे में

By Piyush Pandey

Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola