'सबसे भ्रष्ट सीएम हैं हिमंत...' राहुल गांधी का बड़ा आरोप, कहा- अमित शाह की कठपुतली हैं सरमा, देखें Video
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर राहुल गांधी ने बड़ा हमला किया है. राहुल ने उन्हें भारत का सबसे भ्रष्ट सीएम कहा है. साथ ही यह भी कहा कि वो केन्द्रीय गृह मंत्री के इशारे पर काम करते हैं. दरअसल, असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जमकर बवाल हो रहा है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर बड़ा आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने सरमा को गृह मंत्री अमित शाह के हाथों की कठपुतली कहा है. राहुल ने असम के बारापेटा में कहा कि सीएम हिमंता देश के सबसे भ्रष्ठ मुख्यमंत्री हैं. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कंट्रोल करते हैं. अगर असम के सीएम गृह मंत्री के खिलाफ कुछ भी बोलेंगे तो उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाएगा. बता दें, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 11वां दिन है. आज वे असम के बरपेटा में हैं. वहां उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला बोला है.
#WATCH | Assam: At the 'Bharat Jodo Nyay Yatra' in Barpeta, Congress MP Rahul Gandhi says, "…He (Assam CM Himanta Biswa Sarma) is the most corrupt Chief Minister in the country…Whatever is told to you by the media is exactly what Assam CM has conveyed to them…The control of… pic.twitter.com/6E4HLDsIQS
— ANI (@ANI) January 24, 2024
राहुल गांधी की यात्रा को लेकर असम में बवाल
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर असम में बीते दिन यानी मंगलवार को जमकर बवाल हुआ था. दरअसल, असम सरकार ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मंगलवार को गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोक दिया था. रास्ते में बैरिकेड लगा दिए गए थे. जिसके बाद इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और बैरिकेड तोड़ दिए.जिसके बाद कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा था. दरअसल असम से सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था सड़क पर जाम न लगे इसके लिए यात्रा को शहर में आने की मनाही कर दी थी. वहीं सीएम सरमा ने राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए भी कहा.
असम पुलिस को राहुल ने और प्राथमिकी दर्ज करने की दी चुनौती
वहीं, गुवाहाटी पुलिस की ओर से राहुल गांधी समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने के एक दिन बाद राहुल गांधी ने सरमा सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि जितना संभव हो उतने मामले दर्ज करें, लेकिन फिर भी वह डरेंगे नहीं. राहुल गांधी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि हिमंत बिस्व सरमा को यह विचार कैसे आया कि वह मामले दर्ज करके मुझे डरा सकते हैं. जितना संभव हो, उतने मामले दर्ज करें. 25 और मामले दर्ज करें, आप मुझे डरा नहीं सकते.
असम की संस्कृति को मिटाना चाहती है बीजेपी- राहुल
राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी-आरएसएस असम की भाषा, संस्कृति और इतिहास को मिटाना चाहते हैं. वे असम को नागपुर से चलाना चाहते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि लेकिन हम इसकी इजाजत नहीं देंगे. उन्होने कहा कि असम को असम से ही चलाया जाएगा. राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के सीएम हिमंत सरमा के दिल नफरत से भरे हुए हैं. भाषा इनपुट से साभार
Also Read: रामलला ने पहना 6 किलो का हीरे का मुकुट, सूरत के कारोबारी ने किया भेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










