Bengaluru News: BTech महिला थी बेरोजगार, लैपटॉप चोरी के आरोप में पुलिस ने पकड़ा

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Bengaluru-police

Bengaluru News: एक BTech महिला को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किया है. महिला को लैपटॉप चोरी के आरोप में पकड़ा गया है. जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

Bengaluru News: बेंगलुरु से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो चर्चा का केंद्र बनी हुई है. दरअसल, यहां एक लैपटॉप चौरी करने वाली महिला को पकड़ा गया है. मामले की जानकारी बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने दी. उन्होंने कहा कि एक महिला को बेंगलुरु के विभिन्न पेइंग गेस्ट और होटलों से लैपटॉप चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. महिला 29 साल की है जो राजस्थान की रहने वाली है.

आगे बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने बताया कि महिला के पास से 10 लाख रुपये मूल्य कीमत के 24 लैपटॉप ज़ब्त किए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही सारी जानकारी बाहर आएगी. उल्लेखनीय है कि मामला दो राज्यों के बीच का है, महिला राजस्थान की है जबकि पुलिस ने उसे कर्नाटक से गिरफ्तार किया है. दो राज्यों के बीच का मामला होने की वजह से लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर दे रहे है.

महिला BTech ग्रेजुएट है

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु पुलिस ने 2022 से शहर के कई पेइंग गेस्ट में रहते हुए कथित तौर पर लैपटॉप चोरी करने के आरोप में महिला को पकड़ा है. बताया जा रहा है कि वह BTech ग्रेजुएट है और बेरोजगार है. बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने बताया कि महिला के पास से बरामद लैपटॉप के आधार पर पुलिस ने चार मामले सुलझाए हैं. पुलिस को अभी तक अन्य लैपटॉप के मालिकों का पता नहीं चल पाया है.

Read Also : वेतन नहीं मिला तो 7 दिन में 1000 km चलकर घर पहुंचे तीन प्रवासी मजदूर, खाने के लिए भी नहीं थे पैसे

किन इलाकों से आई चोरी की खबर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला नोएडा से बेंगलुरु पहुंची थी और अच्छी नौकरी की तलाश कर रही थी. वह एक प्राइवेट बैंक में भी काम कर चुकी है. जब वह नौकरी की तलाश में थी तो वह कई पीजी में रहीं. लैपटॉप चोरी होने की रिपोर्ट टिन फैक्ट्री, मराठाहल्ली, बेलंदूर, सिल्क बोर्ड, हेब्बल, महादेवपुरा और व्हाइटफील्ड जैसे इलाकों के पीजी से दर्ज की गई.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola