Viral Video: बैंकॉक से भारत आ रही फ्लाइट में जमकर चले लात-घूंसे, यात्रियों में हुई मारपीट, देखें वीडियो
Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Dec 2022 10:19 AM
Viral Video: दोनों यात्रियों का विवाद उस समय और गहरा गया जब पीछे के कुछ यात्री भी बहस में शामिल हो गये. इसी बीच यात्रियों में धक्का मुक्की शुरू हो गयी. जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई.
बैंकॉक से कोलकाता आ रही थाई स्माइल की फ्लाइट देखते ही देखते दो यात्रियों का अखाड़ा बन गया. दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई. किसी बात को लेकर पहले दोनों यात्री में बहस छिड़ी, इसके बाद हाथापाई की नौबत आ गया. इसके बाद तो दोनों के बीच लात और घूंसे चलने लगे. दो यात्रियों के बीच छिड़ी मारपीट की विमान के एक अन्य यात्री ने वीडियो बना ली. अब यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. घटना बीते मंगलवार (27 दिसंबर) का है.
पहले हाथापाई, फिर चलने लगे लात घूसे: जमीन से सैकड़ों फीट ऊपर थाई स्माइल फ्लाइट में मारपीट पर उतारू दोनों यात्रियों को रोकने की फ्लाइट अटेंडेंट ने खूब कोशिश की. लेकिन तीखी बहस के बाद दोनों एक दूसरे पर टूट पड़े और देखते ही देखते पूरा विमान दोनों का अखाड़ा बन गया. हालांकि यह वीडियो की पुष्टी prabhatkhabar,com नहीं करता है. लेकिन वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि विमान में शांत करने के बावजूद मारपीट हो रही है.
मारपीट में कुछ और यात्री भी हुए शामिल: दोनों यात्रियों का विवाद उस समय और गहरा गया जब पीछे के कुछ यात्री भी बहस में शामिल हो गये. इसी बीच यात्रियों में धक्का मुक्की शुरू हो गयी. हालांकि कुछ लोगों ने मामला को शांत कराने की भी कोशिश की. वीडियो में शांत रहें… अपनी- अपनी सीट पर बैठे जैसे शब्द भी सुनाई पड़ रहे हैं.
नहीं शांत हुए यात्री: वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि विमान में विवाद के बीच एक यात्री पहले अपना चश्मा उतारता है और सामने वाले यात्री, जिससे विवाद हो रहा था उसे मारना शुरू कर देता है. पीछे से भी कुछ यात्री हमला कर देते हैं. वहीं, दूसरा व्यक्ति हमला नहीं कर रहा बस अपना बचाव कर रहा है. फ्लाइट अटेंडेंट दोनों को शांत कर एक दूसरे से अलग करने की कोशिश करती नजर आ रही हैं लेकिन, तब तक मारपीट होने लगती है.
https://twitter.com/YadavMu91727055/status/1608085333354102786
Also Read: गाम्बिया के बाद उज्बेकिस्तान में भारतीय कप सिरप पीने से 18 बच्चों की मौत! WHO ने कही यह बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










