Attack on Police : लाठी और पत्थरों से पुलिस पर हमला, पुलिसकर्मी की मौत

Updated:
विज्ञापन

Attack on Police Mauganj/ MP

Attack on Police : मध्यप्रदेश में एक शख्स को बचाने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया. इस हमले में पुलिसकर्मी की मौत हो गई.

विज्ञापन

Attack on Police : मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में शनिवार को आदिवासियों के एक ग्रुप ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर अपह्रत व्यक्ति को बचाने पुलिस टीम पहुंची थी. हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रुप ने अपह्रत व्यक्ति की भी हत्या कर दी थी. घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर गदरा गांव में हुई और घटना के संबंध में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है.

पुलिस को आत्मरक्षा में हवा में गोलियां चलानी पड़ीं

रीवा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक साकेत पांडे ने बताया, “एक एएसआई (सहायक उपनिरीक्षक) समेत दो लोगों की मौत हुई है और अन्य पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं.” सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया कि भीड़ द्वारा घेरे जाने के बाद पुलिस को आत्मरक्षा में हवा में गोलियां चलानी पड़ीं. पांडे ने पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी के बारे में पूछे जाने पर बताया, “मैं वहां पहुंचकर जांच करूंगा.”

कोल जनजाति के लोगों ने सनी द्विवेदी का अपहरण कर लिया था

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि कोल जनजाति के लोगों के एक ग्रुप ने शनिवार को सनी द्विवेदी नामक व्यक्ति का अपहरण कर लिया था. सूत्रों के मुताबिक, उन लोगों को संदेह था कि द्विवेदी ने कुछ महीने पहले अशोक कुमार नाम के एक आदिवासी की हत्या की थी. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कुमार की मौत एक सड़क दुर्घटना में हुई थी. द्विवेदी के अपहरण की सूचना मिलने के बाद शाहपुर थाने के प्रभारी संदीप भारतीय के नेतृत्व में एक टीम उसे बचाने के लिए गदरा गांव पहुंची. पुलिस ने बताया कि लेकिन उस समय तक द्विवेदी की एक कमरे में कथित तौर पर पिटाई के बाद मौत हो चुकी थी.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : मुगल राजदरबार में अकबर ने शुरू कराया था होली का जश्न, औरंगजेब ने लगा दिया था प्रतिबंध

आदिवासियों के ग्रुप ने लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया

पुलिस के मुताबिक, जब पुलिसकर्मियों ने कमरा खोला, तो आदिवासियों के एक समूह ने उन पर लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उनमें से कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए. एक अधिकारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन विशेष सशस्त्र बल के एएसआई चरण गौतम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola