Assembly Election Results: अरुणाचल में BJP की प्रचंड जीत, 46 सीट जीतकर तीसरी बार सत्ता में वापसी की

Updated:
विज्ञापन
Pema Khandu

Pema Khandu

Assembly Election Results: बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करते हुए रविवार को 60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीट जीतकर बहुमत हासिल कर लिया.

विज्ञापन

Assembly Election Results: राज्य में 60 में से 50 विधानसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के साथ मतदान हुआ था. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली थीं. अधिकारियों के अनुसार, जिन 50 सीट पर मतदान हुआ, उनमें से भाजपा ने 36 सीट पर जीत दर्ज की और मुख्यमंत्री पेमा खांडू निर्विरोध जीतने वाले 10 उम्मीदवारों में से एक हैं.

पेमा खांडू ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, नई सरकार के लिए जल्द ठोकेंगे दावा

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राजभवन, इटानगर में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनायक (सेवानिवृत्त) से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया. राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और पेमा खांडू और मंत्रिपरिषद से अनुरोध किया है कि वे नई सरकार के शपथ ग्रहण तक पद पर बने रहें. सीएम पेमा खांडू जल्द नई सरकार के लिए अपना दावा ठोकेंगे. अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 60 सीटों में से 46 सीटें जीतीं.

नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की जीत पर राज्य को लोगों को बोला धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की जीत पर राज्य के लोगों का धन्यवाद व्यक्त किया. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, धन्यवाद अरुणाचल प्रदेश! इस अद्भुत राज्य की जनता ने विकास की राजनीति को स्पष्ट जनादेश दिया है. अरुणाचल में भाजपा पर एक बार फिर अपना विश्वास जताने के लिए उन्हें मेरा आभार। हमारी पार्टी राज्य के विकास के लिए और भी अधिक उमंग के साथ काम करेगी. पीएम मोदी ने आगे लिखा, मैं चुनाव अभियान में अरुणाचल के असाधारण भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करना चाहूंगा. जिस तरह वे पूरे राज्य में गए और लोगों से जुड़े, वह सराहनीय है.

एनपीपी को पांच सीट पर मिली जीत

नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को पांच सीट मिलीं, जबकि पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ने दो और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने तीन सीट पर जीत दर्ज की. कांग्रेस ने एक सीट जीती और तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं. भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश में 2019 के विधानसभा चुनाव में 41 सीट पर जीत हासिल की थी.

अरुणाचल में धमाकेदार जीत के बाद क्या बोले सीएम पेमा खांडू

अरुणाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद राज्य के सीएम पेमा खांडू ने कहा, यह अरुणाचल प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है, खासकर भाजपा के लिए. पार्टी ने इन विधानसभा चुनावों में नया रिकॉर्ड बनाया है. भाजपा में सत्ता के पक्ष में रुझान है. 2019 में हमने 41 सीटें जीती थीं और 2024 में हम 46 सीटें जीतेंगे. उन्होंने यह भी कहा, 4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना होगी. उसके बाद सभी विजयी उम्मीदवार यहां ईटानगर पहुंचेंगे. दिल्ली से वरिष्ठ नेता भी आ सकते हैं. पार्टी की औपचारिकताओं के बाद हम नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. उन्होंने कहा, हमें पूरा भरोसा है कि हम राज्य की दोनों लोकसभा सीटें जीतेंगे.

Also Read: Sikkim Assembly Election: SKM ने 31 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी की, SDF की करारी हार

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola