Assam Election 2026 Results Live: असम में BJP बंपर जीत की ओर, दो तिहाई बहुमत पक्का, हिमंता का जादू बरकरार, जोरहाट में गोगोई पीछे

Published by :Anant Narayan Shukla
Published at :04 May 2026 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
Assam Vidhan Sabha Election 2026 Results Live Updates BJP Congress Himanta Biswa Sarma Gaurav Gogoi

असम विधान सभा चुनाव 2026 रिजल्ट.

Assam Election 2026 Results Live: असम विधान सभा चुनाव 2026 के नतीजे आज 4 मई को आएंगे. 126 विधान सभा सीटों पर असम की जनता ने बंपर मतदान किया. कुल 85.38 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग करते हुए ऐतिहासिक वोटिंग की.

विज्ञापन

Assam Election 2026 Results Live: असम विधानसभा चुनाव 2026 में मतगणना शुरू हो चुकी है. आज 4 मई 2026 को मतगणना के साथ यह साफ हो जाएगा कि राज्य की सत्ता पर अगला हक किसका होगा. शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है. राज्य में 9 अप्रैल को मतदान हुआ, जिसमें 25 लाख से अधिक मतदाताओं में से 85.96 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 126 विधानसभा सीट पर 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला हो रहा है. उम्मीदवारों में 59 महिलाएं हैं. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर पोस्टल बैलेट के बाद ईवीएम खोली गईं.

Assam Election 2026 Results Live: असम चुनाव में सभी पार्टियों की सीट का 12 बजे तक का रुझान

पार्टीसीटों पर आगेसीटों पर मिली जीतकुलबहुमत के लिए जरूरी
भारतीय जनता पार्टी (BJP)79007964
कांग्रेस (INC)24002364
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF)10001064
असम गण परिषद (AGP)900964
एआईयूडीएफ (AIUDF)200264
यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL)200264
कुल126126

एनडीए- बीजेपी, असम गण परिषद (AGP) और युनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL).

यूपीए (INDI गठबंधन)- कांग्रेस, राइजोर दल, असम जातीय परिषद (AJP), सीपीआईएम (CPI-M), सीपीआईएमएल (CPIML), आल पार्टी हिल लीडर्स कांफ्रेंस (APHLC).

अन्य- एआईयूडीएफ और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BOPF).

Assam Election 2026 Results Live: असम चुनाव के सभी 126 सीटों की तस्वीर साफ, भाजपा की प्रचंड बढ़त

असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना में अब सभी 126 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं और तस्वीर लगभग साफ हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार बढ़त के साथ बहुमत से काफी आगे बढ़त बना ली है. ज्यादातर सीटों पर 2-5 राउंड तक की काउंटिंग हो चुकी है. ताजा रुझानों के अनुसार:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अकेले 78 सीटों पर बढ़त बना ली है.
कांग्रेस 24 सीटों पर आगे
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) की 10 सीटों पर बढ़त
असम गण परिषद (AGP) की भी 10 सीटों पर बढ़त
एआईयूडीएफ (AIUDF) ने 2 सीटों पर बढ़त बनाई
यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) 1 सीट पर आगे
रायजोर दल को 1 सीट पर बढ़त

इन रुझानों से साफ संकेत मिल रहा है कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ रहा है. विपक्ष के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण साबित होता नजर आ रहा है.

Assam Election 2026 Results Live: भारी वजन वाले उम्मीदवार और उनकी सीटें

हिमंता बिस्वा सरमा: भारतीय जनता पार्टी: जालुकबाड़ी- आगे – अब तक उन्हें 11,821 वोट मिले हैं और वे 7,748 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं कांग्रेस की उम्मीदवार बिदिशा नेओग 4,073 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

गौरव गोगोई: कांग्रेस: जोरहाट- पीछे- छठे राउंड की मतगणना के बाद हितेंद्र नाथ गोस्वामी (भारतीय जनता पार्टी) ने अपनी बढ़त को मजबूत कर लिया है. उन्हें अब तक 27,903 वोट मिल चुके हैं और वे 9,285 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं गौरव गोगोई (कांग्रेस) 18,618 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

अखिल गोगोई: रायजोर दल: सिबसागर- पीछे- पहले राउंड की मतगणना में कुशल डोवारी (भारतीय जनता पार्टी) ने शुरुआती बढ़त बना ली है. उन्हें अब तक 5,171 वोट मिले हैं और वे 1,909 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं अखिल गोगोई (रायजोर दल) 3,262 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. पहले राउंड के रुझानों में भाजपा उम्मीदवार बढ़त में हैं, हालांकि अभी 20 राउंड की मतगणना बाकी है, ऐसे में मुकाबला आगे और दिलचस्प हो सकता है.

बदरुद्दीन अजमल: एआईयूडीएफ: बिन्नाकंडी- आगे- पांचवें राउंड की मतगणना के बाद मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल (ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) ने बढ़त बना ली है. 2024 के लोकसभा चुनावों में हार के बाद अजमल के लिए यह फिलहाल राहत की बात होगी. उन्हें अब तक 20,135 वोट मिले हैं और वे 1,256 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं असम जातीय परिषद के रेजाउल करीम चौधरी 18,879 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. हालांकि, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, यहां पर 25 राउंड की मतगणना होनी है.

देबब्रत सैकिया: कांग्रेस: नाजीरा- पीछे- तीसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के मयूर बोरगोहेन ने बढ़त बना ली है. उन्हें अब तक 16,770 वोट मिले हैं और वे 6,300 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं देबब्रत सैकिया (कांग्रेस) 10,470 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. तीसरे राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार की स्थिति मजबूत नजर आ रही है, हालांकि अभी 17 राउंड की मतगणना बाकी है.

प्रद्युत बोरदोलोई: भारतीय जनता पार्टी: दिसपुर- आगे- चौथे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के प्रद्युत बोरदोलोई (भारतीय जनता पार्टी) ने भारी बढ़त बना ली है. उन्हें अब तक 29,838 वोट मिल चुके हैं और वे 22,310 वोटों के बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं. वहीं मीरा बरठाकुर गोस्वामी (कांग्रेस) 7,528 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. यहां पर कुल 20 राउंड की गिनती होनी है.

पीयूष हजारिका: भारतीय जनता पार्टी: जागीरोड- आगे- पांचवें राउंड की मतगणना के बाद पीयूष हजारिका (भारतीय जनता पार्टी) ने बढ़त को काफी मजबूत कर लिया है. उन्हें अब तक 32,483 वोट मिल चुके हैं और वे 15,972 वोटों के बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं. वहीं बुबुल दास (कांग्रेस) 16,511 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. यहां पर 24 राउंड की मतगणना होनी है.

जयंत मल्ला बरुआ: भारतीय जनता पार्टी: नलबाड़ी- आगे- तीसरे राउंड की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी के जयंत मल्ला बरुआ काफी आगे हैं. उन्हें अब तक 21,281 वोट मिल चुके हैं और वे 15,400 वोटों के बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं. वहीं अशोक कुमार शर्मा (कांग्रेस) 5,881 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. तीसरे राउंड के बाद यह मुकाबला काफी हद तक एकतरफा होता नजर आ रहा है, हालांकि यहां भी 20 राउंड की मतगणना बाकी है.

रिपुन बोरा: कांग्रेस: बरछल्ला- पीछे- तीसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की ऋतु बरन शर्मा आगे हैं. उन्हें अब तक 12,214 वोट मिले हैं और वे 5,312 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं रिपुन बोरा (कांग्रेस) 6,902 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. तीसरे राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार की स्थिति मजबूत नजर आ रही है, हालांकि यहां पर 18 राउंड की मतगणना होनी है.

लुरिंज्योति गोगोई: असम जातीय परिषद: खोवांग-पीछे- चौथे राउंड की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी चक्रधर गोगोई आगे हैं. उन्हें अब तक 18,807 वोट मिले हैं और वे 3,307 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं लुरिंज्योति गोगोई (असम जातीय परिषद) 15,500 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. हालांकि, चौथे राउंड के बाद यहां मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है, क्योंकि बढ़त का अंतर बहुत ज्यादा नहीं है. यहां 15 राउंड की गिनती बाकी है.

कुंकी चौधरी: असम जातीय परिषद: गुवाहाटी सेंट्रल- पीछे- तीसरे राउंड की मतगणना के बाद विजय कुमार गुप्ता (भारतीय जनता पार्टी) ने बढ़त को मजबूत कर लिया है. उन्हें अब तक 16,892 वोट मिले हैं और वे 7,368 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं कुंकी चौधरी (असम जातीय परिषद) 9,524 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. तीसरे राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार की स्थिति मजबूत नजर आ रही है, हालांकि यहां कुल 16 राउंड की मतगणना पूरी होना बाकी है.

भूपेन कुमार बोरा: भारतीय जनता पार्टी: बिहपुरिया- आगे- दूसरे राउंड की मतगणना के बाद भूपेन कुमार बोरा (भारतीय जनता पार्टी) ने बढ़त बना रखी है. उन्हें अब तक 10,135 वोट मिले हैं और वे 2,137 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं नारायण भुइयां (कांग्रेस) 7,998 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. दूसरे राउंड के बाद भाजपा उम्मीदवार आगे हैं, लेकिन बढ़त का अंतर ज्यादा बड़ा नहीं है. यहां पर कुल 15 राउंड की मतगणना होनी है.

Assam Election 2026 Results Live: भाजपा ने अकेल पार किया बहुमत

असम विधानसभा चुनाव की मतगणना में 10:15 बजे तक कुल 112 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट रूप से बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और बड़ी बढ़त बना ली है.

ताजा आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) 71 सीटों पर बढ़त बना चुकी है.
कांग्रेस 20 सीटों पर आगे है.
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) ने 8 सीटों पर बढ़त बना चुकी है.
असम गण परिषद (AGP) 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
एआईयूडीएफ (AIUDF) अब 2 सीटों पर आगे हो चुकी है.
माकपा (CPI-M) 1 सीट पर आगे है.
असम जातीय परिषद (AJP) को 1 सीट पर बढ़त.
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी अपना खाता खोलते हुए 1 सीट पर बढ़त बना ली है.
राइजोर दल भी अब 1 सीट पर आगे है.

Assam Election 2026 Results Live: 10 बजे तक भाजपा बहुमत की ओर, बढ़त 57 सीटों तक

असम विधानसभा चुनाव की मतगणना में 10 बजे तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट बढ़त बना ली है और बहुमत के करीब पहुंचती नजर आ रही है।

कुल 93 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं. ताजा आंकड़ों के अनुसार:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 57 सीटों पर बढ़त
कांग्रेस 16 सीटों पर आगे है
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) 8 सीटों पर आगे
असम गण परिषद (AGP) को 6 सीटों पर बढ़त
असम जातीय परिषद (AJP) 3 सीटों पर आगे
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) ने भी खाता खोला- 1 सीट पर बढ़त
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) 1 सीट पर आगे है
एआईयूडीएफ (AIUDF) को 1 सीट पर बढ़त

Assam Election 2026 Results Live: भाजपा की बढ़त 47 सीटों तक पहुंची

असम विधानसभा चुनाव की मतगणना में कुल 77 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी ने अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है.

ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (BJP) 47 सीटों पर अकेले बढ़त बना चुकी है.
कांग्रेस को मात्र 13 सीटों पर बढ़त मिली है.
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) 7 सीटों पर आगे है.

असम गण परिषद (AGP) 6 सीटों पर असम जातीय परिषद (AJP) 3 और एआईयूडीएफ (AIUDF) केवल 1 सीट पर आगे है.

Assam Election 2026 Results Live: जोरहाट सीट पर भाजपा आगे, पहले राउंड में बढ़त

विधानसभा क्षेत्र संख्या 100 जोरहाट से दो राउंड की मतगणना में हितेंद्र नाथ गोस्वामी (भारतीय जनता पार्टी) ने बढ़त बना ली है. उन्हें अब तक 9023 वोट मिले हैं और वे 1,191 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं गौरव गोगोई (कांग्रेस) 7,832 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.

अन्य उम्मीदवारों में प्रणब प्रियंकुश दत्ता (AAP) को 121 वोट, हेमंत कुमार पेगू (SUCI-C) को 72 वोट मिले हैं, जबकि NOTA को 204 वोट प्राप्त हुए हैं. फिलहाल दो राउंड की मतगणना हुई है, जिसके रुझानों में भाजपा उम्मीदवार ने शुरुआती बढ़त बना ली है, लेकिन अभी 12 राउंड की गिनती बाकी है, ऐसे में मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है.

Assam Election 2026 Results Live: सुबह 9:45 बजे तक भाजपा की बढ़त और तेज, विपक्ष पीछे

असम विधानसभा चुनाव की मतगणना में शुरुआती रुझान अब और साफ होते जा रहे हैं. अब तक कुल 58 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त को और मजबूत कर लिया है.

ताजा आंकड़ों के मुताबिक:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बढ़त 36 सीटों तक पहुंच गई है
कांग्रेस 10 सीटों पर आगे है
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) को 5 सीटों पर बढ़त मिली है
असम गण परिषद (AGP) की 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है
असम जातीय परिषद (AJP) भी 3 सीटों पर आगे है
एआईयूडीएफ (AIUDF) 1 सीट पर आगे है

Assam Election 2026 Results Live: सर्बानंद सोनोवाल का एनडीए की जीत का भरोसा

केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा कि चुनाव परिणाम पार्टी के अनुमान के अनुरूप ही आएंगे और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार फिर से बनेगी. उन्होंने दावा किया कि सहयोगी दलों के साथ मिलकर गठबंधन करीब 100 सीटों के आसपास पहुंचने की स्थिति में है और उसी आत्मविश्वास के साथ चुनाव लड़ा गया था.

Assam Election 2026 Results Live: गौरव गोगोई ने पिता के चित्र पर किया माल्यार्पण

जोरहाट सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी और राज्य के सीनियर नेता गौरव गोगोई ने अपने घर पर अपने पिता और असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई को दी श्रद्धांजलि दी.

Assam Election 2026 Results Live: 9.30 बजे तक भाजपा ने और बढ़ाया दबदबा

असम विधानसभा चुनाव की मतगणना के ताजा रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त को और मजबूत कर लिया है. अब तक के आंकड़ों के अनुसार एनडीए भारी पड़ रहा है, जिसमें

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की 19 सीटों पर बढ़त
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) 3 सीटों पर आगे
असम गण परिषद (AGP) 2 सीटों पर आगे

यूपीए (इंडी गठबंधन)

कांग्रेस मात्र 2 सीटों पर आगे
असम जातीय परिषद (AJP) को 1 सीट पर बढ़त

वहीं, एआईयूडीएफ (AIUDF) 1 सीट पर आगे है.

Assam Election 2026 Results Live: पार्टीवार रुझान: शुरुआती बढ़त में भाजपा आगे

असम विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाती नजर आ रही है.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) 13 सीटों पर बढ़त
कांग्रेस 2 सीटों पर बढ़त
बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) 2 सीटों पर बढ़त
असम गण परिषद (AGP) 1 सीट पर बढ़त

कुल 18 सीटों के रुझानों में अब तक किसी भी पार्टी ने जीत दर्ज नहीं की है, लेकिन शुरुआती संकेत भाजपा के पक्ष में जाते दिख रहे हैं.

Assam Election 2026 Results Live: 9:15 बजे तक बीजेपी आगे

भारतीय जनता पार्टी शुरुआती नतीजों में कांग्रेस से आगे चल रही है. चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 8 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

भाजपा सादिया, अमगुरी, होजाई, मजबत, नौगांव, जागीरोड, दिसपुर और बोको में आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस पलासबाड़ी और गोलकगंज में बढ़त बनाए हुए है.

Assam Election 2026 Results Live: बीजेपी को बढ़त

शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिल रही है. इलेक्शन कमीशन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, होजाई विधान सभा सीट से बीजेपी के बिमल बोरा आगे चल रहे हैं. कुल 16 राउंड की काउंटिंग होनी है. पहले राउंड में उन्हें 6595 वोट मिले हैं. वह कांग्रेस के बिपुल गोगोई से 4185 वोट से आगे हैं. गोगोई को 2410 वोट मिले हैं.

वहीं गोलाघाट से बीजेपी की अजंता नियोग 976 वोटों से आगे चल रही हैं. उन्हें पहले राउंड में 4599 वोट मिले हैं. जबकि कांग्रेस के बिटुपन सैकिया को 3623 वोट मिले हैं.

Assam Election 2026 Results Live: आत्मविश्वास से भरपूर भाजपा जीत की आश्वस्त

मतगणना से पहले भाजपा खेमे में आत्मविश्वास साफ झलक रहा है. सेंट्रल गुवाहाटी सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार गुप्ता ने दावा किया कि पार्टी शुरू से ही तीसरी बार सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त है. उन्होंने कहा कि पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हें जीत का भरोसा दिया है और इसी के आधार पर वे पूरी तरह आश्वस्त हैं कि भाजपा सत्ता में वापसी करेगी. विजय कुमार गुप्ता ने यह भी कहा कि इस बार भाजपा का प्रदर्शन एग्जिट पोल के अनुमान से भी बेहतर रहेगा और पार्टी सीटों के आंकड़े को पार कर जाएगी.

Assam Election 2026 Results Live: अखिल गोगोई ने विपक्ष जीत का भरोसा जताया

मतगणना से पहले रायजोर दल के अध्यक्ष और सिवसागर सीट से उम्मीदवार अखिल गोगोई ने विपक्ष की जीत को लेकर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि 126 विधानसभा क्षेत्रों के 722 उम्मीदवारों को वे शुभकामनाएं देते हैं. साथ ही उम्मीद जताई कि विपक्षी दल मिलकर सरकार बनाएंगे. अखिल गोगोई ने दावा किया कि विपक्ष 70 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगा और मुकाबले पर उसका पूरा नियंत्रण रहेगा.

Assam Election 2026 Results Live: कांग्रेस खेमे में भी उम्मीदें बरकरार

सिवसागर जिले की डेमोव विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अजय कुमार गोगोई ने भरोसा जताया है कि नतीजे जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं के अनुरूप होंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि इस बार राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी.

Assam Election 2026 Results Live: BJP के बसंत दास ने जताया जीत का भरोसा

असम विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले एनडीए खेमे में आत्मविश्वास साफ नजर आ रहा है. नॉवबोइचा विधानसभा सीट से असम गण परिषद (AGP) के उम्मीदवार बसंत दास ने जीत का भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने बेहतरीन इंतजाम किए हैं और माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है. बसंत दास ने दावा किया कि जनता का समर्थन उनके पक्ष में है और इस बार भी उनकी जीत तय है. उन्होंने आगे कहा कि हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में एक बार फिर राज्य में सरकार बनेगी और एनडीए लगातार सत्ता में वापसी करेगा.

Assam Election 2026 Results Live: भारी वजन वाले उम्मीदवार और उनकी सीटें

उम्मीदवार – पार्टी – सीट

हिमंत बिस्व सरमा: भारतीय जनता पार्टी  जालुकबाड़ी

गौरव गोगोई: कांग्रेस: जोरहाट

अखिल गोगोई: रायजोर दल: सिबसागर

देबब्रत सैकिया: कांग्रेस: नाजीरा

प्रद्युत बोरदोलोई: भारतीय जनता पार्टी: दिसपुर

मीरा बरठाकुर गोस्वामी: कांग्रेस: दिसपुर

पीयूष हजारिका: भारतीय जनता पार्टी: जागीरोड

जयंत मल्ला बरुआ: भारतीय जनता पार्टी: नलबाड़ी 

लुरिंज्योति गोगोई: असम जातीय परिषद: खोवांग 

कुंकी चौधरी: असम जातीय परिषद: गुवाहाटी सेंट्रल

भूपेन कुमार बोरा: भारतीय जनता पार्टी: बिहपुरिया

Assam Election 2026 Results Live: छाए रहे जनता के मुद्दे

चुनाव प्रचार के दौरान असम में बांग्लादेश से होने वाली घुसपैठ, सीएए, एनआरसी, ध्रुवीकरण, चाय बागान में मजदूरों की स्थिति, विकास, रोजगार और बाढ़ जैसे मुद्दे छाए रहे. दोनों प्रमुख दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस इन्हें खूब भुनाया. अब दोनों ही अपनी-अपनी जीत को लेकर आत्मविश्वास जताते नजर आ रहे हैं. जहां भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला राजग गठबंधन लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है.

Assam Election 2026 Results Live: मनीराम दीवान ट्रेड सेंटर, गुवाहाटी मतदान केंद्र पर चुनाव गिनती होगी.

Assam Election 2026 Results Live: जोरहाट में एक मतगणना केंद्र के बाहर का सीन. यहाँ जोरहाट, मरियानी और तिताबोर विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती होगी.

Assam Election 2026 Results Live: भाजपा खेमे में जीत का भरोसा

असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना से ठीक पहले सियासी बयानबाजी हो रही है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को लेकर भी पार्टी नेताओं ने भरोसा जताया कि वे दोबारा मुख्यमंत्री पद संभालेंगे. मतगणना से पहले भाजपा नेतृत्व ने सार्वजनिक रैलियों को सीमित रखते हुए अंदरूनी बैठकों पर ज्यादा जोर दिया. सरमा और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने वर्चुअल समीक्षा बैठक कर उम्मीदवारों के साथ तैयारियों का जायजा लिया.

दिसपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने दावा किया कि पूरे असम में माहौल भाजपा और एनडीए के पक्ष में है. उनके मुताबिक, मतगणना शुरू होते ही तस्वीर साफ हो जाएगी और शाम तक यह तय हो जाएगा कि राज्य में फिर से भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी.

Assam Election 2026 Results Live: कांग्रेस का पलटवार, ‘साइलेंट वोटर’ पर भरोसा

कांग्रेस ने भाजपा के दावों और एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज किया है. राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई का कहना है कि खामोश मतदाता और जनता के बदलते रुझान का फायदा विपक्ष को मिल सकता है. कांग्रेस का मानना है कि जमीनी स्तर पर माहौल उनके पक्ष में है और नतीजों में यह झलक दिखाई देगी.

Assam Election 2026 Results Live: सबसे पहले डाक मतपत्रों की होगी गिनती

असम चुनाव 2026 में जनता के मतों की गणना सुबह 8 बजे शुरू हो गई. इलेक्शन कमीशन पूरी मुस्तैदी से तैयार है. सभी ईवीम को स्ट्रॉन्ग रूम में अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खोला जाएगा. असम चुनाव की मतगणना के दौरान सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी. इसके बाद ईवीएम खोले जाएंगे.

Assam Election 2026 Results Live: किसने कितनी सीटों पर लड़ा चुनाव?

चुनाव में 722 उम्मीदवारों में से कांग्रेस के सबसे अधिक 99 उम्मीदवार हैं. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 90, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के 30, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी असम गण परिषद (अगप) के 26 और बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

कांग्रेस के सहयोग वाले गठबंधन में रायजोर दल ने 13 सीट पर, असम जातीय परिषद ने 10 सीट पर, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने तीन सीट पर और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस ने दो सीट पर चुनाव लड़ा है.

आम आदमी पार्टी (आप) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने 18-18 सीट पर, तृणमूल कांग्रेस ने 22 सीट पर और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 16 सीट पर चुनाव लड़ा. इसके अलावा, 258 निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं.

Assam Election 2026 Results Live: ऐतिहासिक मतदान के बाद अब मतगणना पर सबका ध्यान

विपक्षी खेमे में विभिन्न दलों के बीच गठबंधन और स्थानीय मुद्दों ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है. पहचान की राजनीति, कल्याणकारी योजनाओं का असर और क्षेत्रीय आकांक्षाएं इस चुनाव के प्रमुख मुद्दे रहे हैं. एसआईआर के बाद इस बार ऐतिहासिक ढंग से जनता से मतदान किया. कुल लगभग 2.5 करोड़ मतदाताओं में से 85.96 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. इसमें 84.80 पुरुषों ने, 85.96 महिलाओं और 36.84 थर्ड जेंडर मतदाताओं ने वोट डाले. यह पहली बार है, जब इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने वोट डाले हैं.

नगांव, कोकराझार, तिनसुकिया और जोरहाट जैसे जिलों में एक से अधिक मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जिससे प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके. नगांव में मतगणना तीन अलग-अलग केंद्रों पर होगी, जबकि कोकराझार, तिनसुकिया और जोरहाट में दो-दो केंद्रों पर मतगणना होगी.

अब सबकी नजरें मतगणना पर टिकी हैं, जो यह तय करेगी कि राज्य में सत्ता की बागडोर किसके हाथ में जाएगी? क्या भाजपा अपनी ‘हैट्रिक’ पूरी करेगी या कांग्रेस वापसी कर सियासी समीकरण बदल देगी?

Assam Election 2026 Results Live: एग्जिट पोल और सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ज्यादातर एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए 85 से 100 सीटें जीतकर बड़ी जीत दर्ज कर सकता है, जबकि कांग्रेस गठबंधन 24 से 36 सीटों तक सिमट सकता है. भाजपा के 70-80 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनने की संभावना जताई गई है.

Assam Election 2026 Results Live: हॉटसीट पर कौन मारेगा बाजी?

भाजपी पहली बार असम के चुनावी मैदान में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के चेहरे को लेकर चुनाव में शामिल हुई. वह अपने पारंपरिक गढ़ जालुकबाड़ी से चुनाव लड़ रहे हैं और जीत की हैट्रिक की उम्मीद कर रहे हैं. 

पूर्व लोकसभा सांसद और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई जोरहाट से जीत दर्ज कर विधानसभा चुनाव में अपना पदार्पण करना चाहते हैं.

एआईयूडीएफ प्रमुख और इत्र कारोबारी बद्रुद्दीन अजमल, जो 2024 में धुबरी लोकसभा सीट हार गए थे, बिन्नाकांडी से चुनाव लड़ते हुए राज्य की राजनीति में वापसी की कोशिश कर रहे हैं.

रायजोर दल के प्रमुख और सांसद अखिल गोगोई सिबसागर सीट बचाने की कोशिश में हैं, जबकि विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी तामुलपुर से जीत की उम्मीद कर रहे हैं.

Assam Election 2026 Results Live: कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना

असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए डाले गए मतों की गिनती 35 जिलों के 40 केंद्रों पर की जाएगी. इस प्रक्रिया के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम से मतगणना केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कई कंपनियां पहले से ही निगरानी में लगी हुई हैं, जबकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष असॉल्ट ग्रुप्स भी तैयार रखे गए हैं.

मतगणना केंद्रों और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) वाले ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं. अधिकारियों ने ईवीएम को ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ से मतगणना केंद्रों तक ले जाने के लिए 800 और पुलिसकर्मियों को तैनात करेंगे.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल ने कहा था कि सीएपीएफ की दो अतिरिक्त कंपनियां स्थायी ड्यूटी पर तैनात रहेंगी. उन्होंने बताया कि राज्य सशस्त्र पुलिस की 93 कंपनियां पहले ही जिलों में तैनात की जा चुकी हैं. मतगणना के दिन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 85 ‘असॉल्ट ग्रुप्स’ की सहायता भी मांगी गई है.

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola