एक से ज्यादा शादी की तो सीधे जाएंगे 7 साल के लिए जेल, असम सरकार लाने जा रही नया बिल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 19 Nov 2025 10:17 PM
हिमंत बिस्वा सरमा
Assam Anti Polygamy Bill: असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार एक नया बिल लाने जा रही है, जिसमें एक से अधिक शादी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सीएम ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा- एक से अधिक शादी करने वालों को 7 साल की जेल की सजा होगी.
Assam Anti Polygamy Bill: नये बिल पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “25 नवंबर को हम असम विधानसभा में बहुविवाह विरोधी विधेयक (Anti-Polygamy Bill) पेश करेंगे. अगर कोई एक से ज्यादा शादियां करता है, तो उसे 7 साल की जेल की सजा होगी.” ‘लव जिहाद’ पर उन्होंने कहा, “इस पर भी विधेयक लाने की प्रक्रिया चल रही है.”
नये विधेयक को मंत्रिमंडल से मिल चुकी है मंजूरी
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को बताया था कि राज्य मंत्रिमंडल ने बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है, जिसके लिए दोषियों को 7 साल तक के कठोर कारावास की सजा हो सकती है. हालांकि, छठी अनुसूची वाले क्षेत्रों के लिए कुछ अपवाद हो सकते हैं.
पीड़ित महिलाओं को मुआवजा दिलाने के लिए कोष
सीएम सरमा ने बताया था कि सरकार बहुविवाह पीड़ित महिलाओं को मुआवजा देने के लिए एक नया कोष भी बनाएगी ताकि उन्हें अपना जीवन जारी रखने में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










