Arvind Kejriwal : अरविंद केजरीवाल के बंगले का खुला राज! बीजेपी के आरोप से तिलमिलाई आप

अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के बंगले के रखरखाव पर 30 करोड़ रुपये खर्च किए गए. बीजेपी ने यह आरोप लगाया है. इसके बाद आप ने दिल्ली की सरकार पर धोखा देने का आरोप लगाया है.
Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी (आप) और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो चली है. आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास को लेकर फिर तकरार हो रही है, जब वे मुख्यमंत्री थे. सिविल लाइंस में 6, फ्लैग स्टाफ रोड के रखरखाव के बारे में एक आरटीआई से जानकारी सामने आने के बाद बीजेपी हमलावर है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के एक नागरिक द्वारा दायर आरटीआई क्वेरी में आवास के रखरखाव के खर्च के बारे में जानकारी मांगी गई थी. इससे पता चला कि यह 2015 और 2022 के बीच लगभग 30 करोड़ रुपये रखरखाव में खर्च किए गए.
अरविंद केजरीवाल ने आवास पर खर्च किए कुल 29,56,35,074 रुपये
बीजेपी के हमले के बाद आप ने दोहराया कि यह एक सरकारी आवास है, उनकी निजी संपत्ति नहीं है. अगर बीजेपी आवास को लेकर राजनीतिकरण करना चाहती है, तो पीएम नरेंद्र मोदी के आवास के बारे में भी बात करनी चाहिए. सचदेवा ने दावा किया, “आरटीआई के जवाब के अनुसार, 31 मार्च 2015 से 27 दिसंबर 2022 के बीच फ्लैग स्टाफ रोड पर अरविंद केजरीवाल के बंगले के सामान्य टूट-फूट, सीवेज, बिजली आदि से संबंधित रखरखाव कार्य पर कुल 29,56,35,074 रुपये खर्च किए गए.”
यह भी पढ़ें : Ram Navami Violence : कोलकाता में रामनवमी की शोभायात्रा पर किया गया हमला, बीजेपी सांसद ने शेयर किया वीडियो
उन्होंने आगे आरोप लगाया, “इसका मतलब है कि 2015 से 2022 तक 8 साल में केजरीवाल के पुराने बंगले के रखरखाव पर औसतन 3,69,54,384 रुपये सालाना खर्च किए गए. एक सरकारी बंगले के लिए 3.69 करोड़ रुपये का सालाना रखरखाव खर्च बताता है कि केजरीवाल ने या तो इसे शाही तरीके से बनाए रखा या फिर, अधिक संभावना है कि वह भ्रष्टाचार किया गया.
बीजेपी ने दिल्ली को दिया धोखा
आप ने पलवार करते हुए कहा कि चुनाव खत्म हो चुके हैं. बीजेपी सत्ता में है और उन्होंने दिल्ली को धोखा दिया है. महिलाओं के लिए 2,500 रुपये नहीं, होली पर कोई मुफ़्त सिलेंडर नहीं. सिर्फ़ ‘जुमले’ (झूठे वादे)… अब वे दिल्ली को फिर से अंधकार के युग में ले जा रहे हैं. बड़े पैमाने पर बिजली कटौती, निजी स्कूलों में मनमानी फीस वृद्धि, दवाइयों की कमी और महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा को खत्म….और जब दिल्ली पीड़ित है, तो बीजेपी अध्यक्ष केवल जनता के गुस्से से ध्यान हटाने के लिए केजरीवाल को गालियां देने में व्यस्त हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










