Ardhkuwari Landslide: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड की वजह से अब तक 7 की मौत, 21 घायल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 26 Aug 2025 11:41 PM
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, राहत और बचाव कार्य करते जवान
Ardhkuwari Landslide: जम्मू-कश्मीर में बारिश से भारी तबाही मची है. डोडा में बादल फटने की घटना हुई है, तो लगातार भारी बारिश के कारण मंगलवार दोपहर त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर भूस्खलन हो गया. जिसमें कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 21 अन्य घायल हो गए.
Ardhkuwari Landslide: माता वैष्णव देवी मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन की घटना हुई. जिसमें अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 21 लोग घायल हो गए हैं. सीआरपीएफ की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है. यह घटना जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश के बीच दोपहर 1.30 बजे यात्रा स्थगित करने के लगभग दो घंटे बाद हुई.
श्रद्धालुओं से यात्रा की योजना में बदलाव के लिए कहा गया
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने मंगलवार को श्रद्धालुओं से कहा कि वे मौसम में सुधार होने पर जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित प्रसिद्ध मंदिर की अपनी यात्रा की योजना फिर से बनाएं. लगातार बारिश के कारण हुए एक बड़े भूस्खलन के कुछ घंटों बाद बोर्ड ने यह अनुरोध किया है. बोर्ड ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हाल में हुई लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए, सभी यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम में सुधार होने पर अपनी यात्रा की योजना पुनः बनाएं.” भूस्खलन के बाद एक हेल्पलाइन डेस्क की भी घोषणा की गई.
ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Landslide: भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड, डोडा में बादल फटा, 5 लोगों की मौत, 18 ट्रेनें रद्द
गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री से बात की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बात की और माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर हुए भूस्खलन से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली. शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के कारण हुई भूस्खलन की घटना अत्यंत दुखद है. मैंने इस संबंध में जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री श्री उमर अब्दुल्ला जी और उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी से बात की है. स्थानीय प्रशासन घायलों की सहायता के लिए राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है और एनडीआरएफ की टीम भी वहां पहुंच रही है.’’ माता वैष्णो देवी के भवन तक जाने की तीर्थयात्रा उस समय स्थगित कर दी गई, जब दोपहर करीब तीन बजे पहाड़ की ढलानें ढह गईं और पत्थर, शिलाखंड और चट्टानें तेजी से नीचे गिरने लगीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










