Pakistani Drone: पाकिस्तान की एक और साजिश नाकाम, BSF ने मार गिराया चीन निर्मित ड्रोन

Updated:
विज्ञापन
Pakistani Drone: पाकिस्तान की एक और साजिश नाकाम, BSF ने मार गिराया चीन निर्मित ड्रोन

अमृतसर के राजाताल गांव की क्षेत्रीय सीमा के अधीन आने वाले क्षेत्र में रविवार शाम करीब सात बजकर 40 मिनट पर सैनिकों ने एक ड्रोन पर गोलीबारी कर उसे मार गिराया. बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद ड्रोन सीमा पर लगी बाड़ के पास एक खेत से बरामद किया गया.

विज्ञापन

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. एक बार फिर से सीमा पर ड्रोन की घुसपैठ हुई है. हालांकि पाकिस्तान से भारत भेजे गए एक ड्रोन को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मार गिराया.

पाकिस्तानी ड्रोन की हो रही जांच

प्रवक्ता ने बताया कि अमृतसर के राजाताल गांव की क्षेत्रीय सीमा के अधीन आने वाले क्षेत्र में रविवार शाम करीब सात बजकर 40 मिनट पर सैनिकों ने एक ड्रोन पर गोलीबारी कर उसे मार गिराया. बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद ड्रोन सीमा पर लगी बाड़ के पास एक खेत से बरामद किया गया. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसके जरिए किसी वस्तु को यहां तो नहीं भेजा गया.

एक सप्ताह में बीएसएफ ने तीन ड्रोन मार गिराये

सीमा बल ने पंजाब में पिछले एक सप्ताह में कम से कम तीन ऐसे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है. अनंत, सेकंड इन कमांड, बीएसएफ ने बताया, बीओपी राजाताल पर कल शाम लगभग 7:40 बजे इस ड्रोन की आवाज सुनाई दी. हमारी काउंटर ड्रोन ड्रिल के तहत कार्रवाई की गई. फिर ये हमें फेंस के आगे गिरा मिला. ऐसा लग रहा है कि ये चीन में बना है.

Also Read: पाकिस्तान के तालिबानी संगठन ने बलूचिस्तान में कई हमले किए, छह सुरक्षाकर्मियों की मौत

पाकिस्तान कर रहा भारत में हेरोइन की तस्करी

पाकिस्तान भारत में ड्रोन की मदद से हेरोइन की तस्करी करने की कोशिश कर रहा है. कुछ दिनों पहले पंजाब में ऐसे कई ड्रोन बरामद किये गये, जिसमें हेरोइन के पैकेट थे. भरोपाल गांव में सीमा बाड़ के पीछे 4.3 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन से भरा एक पैकेट बरामद किया गया था. अधिकारियों ने कहा था कि ऐसा संदेह है कि मादक पदार्थ के पैकेट को ड्रोन से गिराया गया.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola