Anmol Bishnoi Fears : कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई को जान का खतरा, कहा- पाक गैंगस्टर मार सकता है
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 30 Nov 2025 7:30 AM
लॉरेंस बिश्नोई (बाएं) अनमोल बिश्नोई (दाएं)
Anmol Bishnoi Fears : अनमोल बिश्नोई को पाकिस्तानी गैंगस्टर से जान का खतरा है. उसने कोर्ट में सुरक्षा याचिका दायर की है. याचिका में उसने अनुरोध किया कि उन्हें पर्याप्त सशस्त्र पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए.
Anmol Bishnoi Fears : कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने कोर्ट में सुरक्षा याचिका दायर की है. उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर किए गए हालिया पोस्ट की वजह से पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी उन्हें मार सकता है. अनमोल को निर्वासन के बाद एनआईए ने गिरफ्तार किया था और वह अभी एजेंसी की हिरासत में है. इसी खतरे को देखते हुए उन्होंने कोर्ट से सुरक्षा मांगी है.
अनमोल बिश्नोई ने याचिका में क्या कहा?
याचिका में कहा गया कि लगातार मिल रही धमकियों की वजह से आवेदक (अनमोल) और उनके परिवार के सदस्य लगातार डर में जी रहे हैं. वे मानसिक तनाव में हैं. इसके अलावा याचिका में कहा गया कि ऐसी धमकियों को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि हाल की घटनाओं से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि ऑनलाइन धमकियां वास्तविक दुनिया में हिंसक हमलों में बदल चुकी हैं.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, याचिका में अनमोल ने कोर्ट से यह भी अनुरोध किया कि वह जांच एजेंसी को निर्देश दे कि एनआईए मुख्यालय से न्यायालय परिसर तक जाते समय उन्हें पर्याप्त सशस्त्र पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए. शनिवार को, संभवतः पहली बार विशेष न्यायाधीश (एनआईए) प्रशांत शर्मा ने सुनवाई नियमित अदालत के बजाय एनआईए मुख्यालय में की और अनमोल की हिरासत पांच दिसंबर तक बढ़ा दी.
इसके पहले, 19 नवंबर को अनमोल को 11 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










