आंध्र प्रदेश: केमिकल फैक्ट्री के रिएक्टर में विस्फोट, मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हुई, कई घायल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 21 Aug 2024 9:40 PM
Andhra Pradesh Reactor Explosion
Andhra Pradesh Reactor Explosion: आंध्र प्रदेश के अनकापल्ले में बुधवार को एक केमिकल फैक्ट्री के रिएक्टर में विस्फोट हो गया.
Andhra Pradesh Reactor Explosion: आंध्र प्रदेश के अचुटापुरम एसईजेड में एक केमिकल फैक्ट्री में रिएक्टर विस्फोट की घटना में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं. अंकापल्ले के एडिशनल एसपी देवा प्रसाद ने बताया, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटनास्थल पर स्थिति शांतिपूर्ण है.
रिएक्टर विस्फोट मामले की होगी हाई लेवल बैठक
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अच्युतपुरम फार्मा कंपनी दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू कल अनकापल्ली जिले के अच्युतपुरम का दौरा करेंगे और फार्मा कंपनी दुर्घटना में मृतकों और घायलों के परिवारों से मिलेंगे. वे दुर्घटना स्थल का भी निरीक्षण करेंगे.
राहत और बचाव कार्य जारी
आंध्र प्रदेश के केमिकल फैक्ट्री में रिएक्टर विस्फोट मामले में घायलों को अनकापल्ले एनटीआर अस्पताल और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां लोगों का फौरन इलाज किया जा रहा है. इधर हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है. मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं.
30 लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
अनकापल्ली की जिलाधिकारी विजय कृष्णन ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब दो बजे ‘एसेंटिया’ फार्मा कंपनी के संयंत्र में हुई. कृष्णन ने बताया, हमने चार कर्मचारियों को खो दिया. उन्होंने बताया कि घटना में घायल हुए करीब 30 लोगों को अनकापल्ली और अचुतापुरम के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा जिलाधिकारी ने कहा कि कपंनी में फंसे 13 लोगों को बचा लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










