Anant Ambani Wedding : अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए बारिश के बीच पहुंच रहे हैं गेस्ट, पूरे दिन होगी बरसात

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 Jul 2024 12:14 PM

विज्ञापन

Anant Ambani Wedding : अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए बारिश के बीच गेस्ट पहुंच रहे हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि पूरे दिन बरसात होती रहेगी.

विज्ञापन

Anant Ambani Wedding : एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की मुंबई में आज शादी होने वाली है. यहां शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर मध्यम से भारी बारिश हो रही है जिसने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. कारोबारी नगरी के कई हिस्सों में सुबह सात से 8 बजे के बीच 15 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई.

Mumbai: the antilia, the house of billionaire mukesh ambani, lit up ahead of his son anant ambani’s wedding with radhika merchant at altamount road, cumballa hill, in mumbai

मुंबई में जारी भारी बारिश के बीच अनंत अंबानी की शादी के लिए गेस्ट पहुंच रहे हैं. दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ पहुंचे हैं. जब वे पहुंचे तो बारिश हो रही थी. शादी में शामिल होने के लिए देश के अन्य राज्यों के अलावा विदेशों से भी मेहमान पहुंच रहे हैं.

Read Also : Anant Ambani Wedding : अनंत अंबानी की शादी में सचिन तेंदुलकर परिवार के साथ पहुंचे, लालू यादव रवाना

मुंबई में होगी भारी बारिश

मुंबई में भारी बारिश की वजह से सायन जैसे निचले इलाकों में जलभराव हो गया. इससे प्रशासन को यातायात के लिए रूट डायवर्ट करना पड़ा. पश्चिमी उपनगरों में अंधेरी और जोगेश्वरी रेलवे स्टेशनों के बीच अंधेरी ‘सबवे’ में भी पानी भर गया है. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. मौसम विभाग ने महाराष्ट्र की राजधानी के लिए अगले 24 घंटों के दौरान शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है.

Mumbai: industrialist mukesh ambani’s private residence lit up ahead of his son anant ambani’s wedding with radhika merchant at altamount road, cumballa hill, in mumbai
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola