Amit shah vs Rahul Gandhi: क्या अमित शाह ने सदन में किया गलत भाषा का प्रयोग? राहुल गांधी ने किया ऐसा दावा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Dec 2025 4:54 PM

विज्ञापन

अमित शाह और राहुल गांधी, फोटो पीटीआई

Amit shah vs Rahul Gandhi: चुनाव सुधार को लेकर लोकसभा में बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राहुल गांधी के बीच जोरदार बहस हुई. शाह जब जवाब दे रहे थे, तब बीच में राहुल गांधी उठे, उन्हें रोका और चुनौती दी डाली. इसपर शाह ने कहा, आपकी मुंसिफी से संसद नहीं चलेगी. मेरे बोलने का क्रम मैं तय करुंगा. चर्चा के दौरान शाह और राहुल गांधी के बीच कई तीखे सवाल-जवाब हुए. कांग्रेस सांसद ने दावा किया है कि चर्चा के दौरान शाह ने गलत भाषा का प्रयोग किया.

विज्ञापन

Amit shah vs Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि बुधवार को अमित शाह ने लोकसभा में गलत भाषा का प्रयोग किया. राहुल ने आगे कहा- अमित शाह जी बहुत घबराए हुए थे. उन्होंने गलत भाषा का इस्तेमाल किया, उनके हाथ कांप रहे थे. वह बहुत ज़्यादा मानसिक दबाव में हैं. यह सबने कल देखा. मैंने उनसे जो पूछा, उन्होंने उसका सीधा जवाब नहीं दिया. उन्होंने कोई सबूत नहीं दिया. मैंने उन्हें सीधे चुनौती दी है कि वे जमीन पर आएं और संसद में मेरी सभी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर चर्चा करें. मुझे कोई जवाब नहीं मिला.

Amit-Shah-and-Rahul-Gandhi-Parliament-Debate
राहुल गांधी और अमित शाह के बीच संसद में हुई तीखी बहस, फोटो : गूगल नोटबुक एलएम

सदन में क्या हुआ था?

दरअसल अमित शाह जब चुनाव सुधार पर चर्चा का जवाब दे रहे थे, तब उनके मुंह से ऐसा शब्द निकल गया, जिसपर विपक्षी दल के सांसद आपत्ति करने लगे. इसपर शाह ने बीच में रुकते हुए अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया कि अगर उनके भाषण में ऐसा कुछ आपत्तिजनक हो तो उसे रिकॉर्ड से हटा दिया जाए. अब सवाल उठता है कि राहुल गांधी जो दावा कर रहे हैं कि शाह ने गलत भाषा का प्रयोग किया था, तो उसपर विधायी मामलों के जानकार अयोध्यानाथ मिश्रा ने प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ बातचीत में बताया, कोई भी शब्द असंसदीय तब है, जब उसका प्रयोग किसी दूसरे व्यक्ति के लिए किया जाए. अगर वे उस शब्द का प्रयोग किसी दूसरे अर्थ में करते हैं, तो उसे असंसदीय नहीं माना जाएगा.

वोट चोरी पर राहुल-शाह भिड़े

जब अमित शाह भाषण दे रहे थे, तब राहुल गांधी बीच में उन्हें रोका और कहा, अमित शाह जी, मैं आपको चुनौती देता हूं कि मेरे तीनों प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बहस कर लेते हैं. इस दौरान अमित शाह ने थोड़े तीखे लहजे में कहा, मैं 30 साल से विधानसभा और संसद में हूं. संसदीय प्रणाली का लंबा अनुभव है. वह कह रहे हैं कि पहले उनकी बात का जवाब दें. आपकी मुंसिफी से संसद नहीं चलेगी. मेरे बोलने का क्रम मैं तय करुंगा. उन्हें धैर्य होना चाहिए. मेरे भाषण का क्रम वो तय नहीं कर सकते. राहुल गांधी ने पिछले कुछ महीनों में तीन अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये यह दावा किया था कि कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावों में वोट चोरी की गई है.

ये भी पढ़ें: क्या नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सवाल पूछने पर गृहमंत्री अमित शाह तत्काल जवाब देने के लिए बाध्य हैं?

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola