Amit Shah Speech : अमित शाह ने जमकर धुलाई कर दी, निशिकांत दुबे ने कसा राहुल गांधी पर तंज

Updated:
विज्ञापन
Nishikant Dubey attack on Rahul Gandhi

निशिकांत दुबे ने कसा राहुल गांधी पर तंज (Photo: PTI)

Amit Shah Speech : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह के भाषण की सराहना की. उन्होंने कहा कि शाह ने चुनाव प्रक्रिया पर विपक्ष द्वारा फैलाए गए झूठ को बेनकाब किया. देखें भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने क्या कहा.

विज्ञापन

Amit Shah Speech : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे के बाद जब शहीदों की चिताएं जल रही थीं, तब कांग्रेस सत्ता का आनंद ले रही थी. जो सत्ता सुख भोगने वाले होते हैं उन्हें देश और दुनिया के बारे में कुछ पता नहीं होता है. निशिकांत दुबे का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर शेयर किया. देखें वीडियो.

आगे निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस परिवार के जो लोग सत्ता का सुख लेते रहे, उन्हें देश, दुनिया और शिक्षा के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बिना किसी तैयारी के सदन में आए थे. उनके जो तीन प्वाइंट थे उसकी गृह मंत्री ने कानून सम्मत धुलाई कर दी. जब वे अच्छी तरह वॉशिंग मशीन में धुल गए तो कुछ तो बोलेंगे ही. उन्होंने कहा कि न जनता राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से लेती है और न ही देश.

यह भी पढ़ें : Amit Shah Speech : देश के गृह मंत्री हैं, कुछ भी कह सकते हैं, अमित शाह पर रामगोपाल यादव का तंज

गृह मंत्री बिल्कुल सही : अर्जुन राम मेघवाल

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि लोकसभा में चुनावी सुधारों पर चर्चा हुई और गृह मंत्री ने विपक्ष के नेता द्वारा उठाए गए मुद्दों का विस्तार से जवाब दिया. लेकिन विपक्ष ने उनका जवाब पूरा सुना भी नहीं. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री बिल्कुल सही थे जब उन्होंने पूछा कि जो व्यक्ति भारत का नागरिक ही नहीं है, उसका नाम देश की वोटर सूची में कैसे शामिल हो सकता है.

14 दिसंबर को देखें पॉडकास्ट
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola