Parliament Winter Session: ’13 और 14 दिसंबर को सदन में मौजूद रहें सभी सांसद’, बीजेपी और कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

Updated:
विज्ञापन
Parliament Security Breach

संसद भवन की तस्वीर. फाइल फोटो

Parliament Winter Session: कांग्रेस और बीजेपी ने 13 और 14 दिसंबर को संविधान पर बहस के लिए अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर सदन में मौजूद रहने को कहा है. दोनों दलों ने कहा है कि कुछ अहम विधायी कार्यों पर सदन में चर्चा होनी है.

विज्ञापन

Parliament Winter Session: लोकसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है. इस बीच कांग्रेस और बीजेपी ने अपने सभी सांसदों को संसद में 13 और 14 दिसंबर को मौजूद रहने का व्हिप जारी किया है. बीजेपी ने अपने तीन लाइन के व्हिप में अपने सांसदों से कहा है कि ‘सभी सांसद 13 और 14 दिसंबर 2024 को दोनों सदनों में चर्चा के लिए मौजूद रहें. पार्टी ने कहा कि कुछ अहम विधायी कार्यों पर सदन में चर्चा होनी है’.

बीजेपी का व्हिप

बीजेपी ने आधिकारिक बयान में कहा कि लोकसभा में सभी भाजपा सदस्यों को सूचित किया जाता है कि भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर कल यानी शुक्रवार 13 दिसंबर और शनिवार यानी 14 दिसंबर 2024 को लोकसभा में चर्चा की जाएगी. इसलिए, लोकसभा में भाजपा के सभी सदस्यों से अपील है कि वे दोनों दिन सदन में मौजूद रहें और सरकार के रुख का समर्थन करें.

कांग्रेस ने भी जारी किया व्हिप

इधर, कांग्रेस ने भी अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी करते हुए कहा है कि 13 और 14 दिसंबर को सदन में उपस्थित रहें. इसी कड़ी में राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर कहा था विपक्ष चाहता है कि सदन सुचारु रुप से चले और 13 दिसंबर को सहमति के अनुसार संविधान पर बहस हो. मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने बताया था कि हमारा उद्देश्य है कि सदन चले और सदन में चर्चा हो. इस दौरान राहुल गांधी ने अध्यक्ष से यह भी अपील की थी कि उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों को हटाया जाना चाहिए.

पीएम मोदी देंगे सदन में जवाब- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (14 दिसंबर) को लोकसभा में भारत के संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर बहस का जवाब देंगे. बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह 16 दिसंबर को राज्यसभा में बहस की शुरुआत करेंगे.

Also Read: Worship Act: CJI बोले- सुनवाई तक कोई नया मंदिर-मस्जिद विवाद दाखिल नहीं होगा

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola