Air India Plane Crash: आतंकवादी एंगल से भी होगी विमान हादसे की जांच, घटना स्थल पहुंची NIA और NSG की टीम
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 Jun 2025 4:36 PM
Ahmedabad Air India Plane Crash
Air India Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर राज्य सरकार की एजेंसियों के अलावा, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (NSG) की एक टीम को तैनात किया गया है. इस विमान दुर्घटना में 270 लोगों की मौत हो गई थी. सरकार ने विमान दुर्घटना की जांच आतंकवादी एंगल से भी कराएगी.
Air India Plane Crash: सरकार ने अहमदाबाद विमान हादसे की हर एंगल से जांच करने का निर्देश दिया है. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अधिकारियों ने भी शुक्रवार को मेघाणीनगर में दुर्घटनास्थल का दौरा किया था. विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो, डीजीसीए, अहमदाबाद अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस सहित अन्य एजेंसियां इस घटना की जांच में शामिल हैं.
#WATCH | Delhi: On high-level committee to probe #AhmedabadPlaneCrash, Air Force Group Captain (retd), Uttam Kumar Devnath says, "The government has made a big decision to check this accident through a terrorist angle, sabotage angle, technical angle, operations angle, and pilot… pic.twitter.com/vOoHFvSrrz
— ANI (@ANI) June 14, 2025
आतंकवादी एंगल से होगी जांच
वायु सेना समूह के कप्तान (retd), उत्तम कुमार देवनाथ ने कहा, “सरकार ने इस दुर्घटना को एक आतंकवादी एंगल, सबोटेज एंगल, तकनीकी एंगल, संचालन एंगल, और पायलट एरर एंगल के माध्यम से जांचने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है. यह भी संभव है कि यह दुर्घटना एक पक्षी हिट के कारण हो सकती है. इसलिए सरकार ने विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) से शीर्ष जांचकर्ताओं को अहमदाबाद भेजा. वे डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर पर कब्जा कर लेंगे. इसी तरह, एक कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर भी पाया गया है और इसकी जांच की जाएगी. इसके अलावा, वे भी जाएंगे जहां दुर्घटनाग्रस्त उड़ान का मलबा है और विमानन टरबाइन ईंधन से नमूने लेता है. “
जांच के लिए गृह सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति गठित
विमान हादसे की जांच के लिए गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बहु-विषयक समिति गठित की गई है. जो सोमवार को बैठक करेगी और उम्मीद है कि समिति तीन महीने में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी. गुजरात गृह विभाग, गुजरात आपदा मोचन प्राधिकरण, अहमदाबाद पुलिस आयुक्त, वायुसेना के महानिदेशक (निरीक्षण एवं सुरक्षा), नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के महानिदेशक और नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के प्रतिनिधि भी समिति का हिस्सा हैं. अन्य सदस्यों में खुफिया ब्यूरो के विशेष निदेशक और फॉरेंसिक विज्ञान सेवा निदेशालय के निदेशक शामिल हैं. आदेश के अनुसार, विमानन विशेषज्ञों, दुर्घटना जांचकर्ताओं और कानूनी सलाहकारों सहित किसी भी अन्य सदस्य को समिति में शामिल किया जा सकता है.
दुर्घटना के मूल कारण का पता लगाएगी समिति
समिति दुर्घटना के मूल कारण का पता लगाएगी और यांत्रिक विफलता, मानवीय भूल, मौसम की स्थिति, नियामक अनुपालन और अन्य कारणों सहित इस दुर्घटना के कारकों का आकलन करेगी. आदेश में कहा गया, ‘‘यह आवश्यक सुधारों की सिफारिश करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपयुक्त एसओपी तैयार करेगी. एसओपी में ऐसी घटनाओं को रोकने और निपटने के बारे में श्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय तरीके अपनाए जाने की बात भी शामिल होगी.’’ उड्डयन मंत्रालय ने कहा, ‘‘समिति ऐसी घटनाओं से निपटने के बारे में मौजूदा दिशानिर्देशों की समीक्षा करेगी और देश में पहले हुई ऐसी विमान दुर्घटनाओं के रिकॉर्ड की पड़ताल करेगी.’’
समिति एक व्यापक एसओपी तैयार करेगी
अन्य कार्यों के अलावा, समिति एक व्यापक एसओपी तैयार करेगी और दुर्घटना के बाद के हालात से निपटने एवं प्रबंधन के लिए केंद्र तथा राज्य सरकारों की सभी एजेंसियों तथा संगठनों की भूमिका का सुझाव देगी. मंत्रालय ने कहा कि समिति ऐसी घटनाओं को रोकने और दुर्घटना के बाद की घटनाओं से निपटने के लिए आवश्यक नीतिगत बदलाव, परिचालन सुधार तथा प्रशिक्षण और बेहतर करने का सुझाव देगी. समिति सभी रिकॉर्ड हासिल कर सकती है जिसमें उड़ान डेटा, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर, विमान रखरखाव रिकॉर्ड, एटीसी (हवाई यातायात नियंत्रण) लॉग और प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही शामिल है. विदेशी नागरिकों या विमान निर्माताओं से जुड़े मामले में समिति अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ भी सहयोग करेगी.
12 जून को दुर्घटना का शिकार हुआ एयर इंडिया का विमान, 270 लोगों की मौत
12 जून को लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान – बोइंग 787 ड्रीमलाइनर – में 242 लोग सवार थे लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह मेघाणीनगर इलाके में एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में करीब 270 लोगों की मौत हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










