Actress Arrested : फिल्मी स्टाइल में एक्ट्रेस गिरफ्तार, वेश्यावृत्ति का आरोप, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस

एक्ट्रेस की गिरफ्तारी की सांकेतिक तस्वीर
Actress Arrested : ठाणे में अभिनेत्री को वेश्यावृत्ति गिरोह चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई. पुलिस ग्राहक बनकर गिरोह चलाने वालों तक पहुंची.
Actress Arrested : महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां पुलिस ने 41 वर्षीय एक अभिनेत्री को वेश्यावृत्ति गिरोह संचालित करने और एक्टिंग में दिलचस्पी रखने वाली महिलाओं को इस अवैध धंधे में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने की ओर से यह जानकारी दी गई. आरोपी की गिफ्तारी फिल्मी स्टाइल में की गई. पुलिस के लोगा ग्राहक बनकर गिरोह चलाने वालों के पास पहुंचे थे.
ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिस के लोग
मामले को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई. पुलिस की एक टीम ने दो लोगों को नकली ग्राहक बनाकर भेजा, जिन्होंने अनुष्का मोनी मोहन दास नाम की आरोपी से संपर्क किया. उसने कथित तौर पर इन ग्राहकों को बुधवार को मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर काशीमीरा स्थित एक मॉल में मिलने के लिए बुलाया.
पुलिस की टीम ने परिसर पर छापा मारा
मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त मदन बल्लाल ने बताया, ‘‘टीम ने परिसरों पर छापा मारा और आरोपियों को नकली ग्राहक बनाकर भेजे गए लोगों से पैसे लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. हमने टीवी धारावाहिकों और बांग्ला सिनेमा में सक्रिय दो महिलाओं को भी बचाया.’’ उन्होंने बताया कि दास के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143(3) (मानव तस्करी से संबंधित) और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (पीआईटीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने बताया कि बचाई गई महिलाओं को आश्रय गृह भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें : Bangladesh News : देर रात एक्ट्रेस के घर पर रेड, गिरफ्तार करके जेल में डाला पुलिस ने
एसीपी बल्लाल ने कहा, ‘‘इस अपराध की तह तक जाने के लिए मामले की जांच की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इसमें और लोग भी शामिल हैं.’’ उन्होंने कहा कि आगे की जांच के बाद और भी बातें सामने आएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










