AAP Protest: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 30 जुलाई को AAP का हल्ला बोला, इन पार्टियों का भी मिला समर्थन

Updated:
विज्ञापन
SANJAY SINGH

SANJAY SINGH

AAP Protest: दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आम आदमी पार्टी 30 जुलाई को बड़े आंदोलन करने की तैयारी में है.

विज्ञापन

AAP Protest: दिल्ली आबकारी नीति मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और उनके स्वास्थ्य को लेकर आम आदमी पार्टी 30 जुलाई को जंतर-मंतर में विरोध प्रदर्शन करेगी. आप के आंदोलन को ‘इंडिया गठबंधन’ का भी साथ मिला है. आप सांसद संजय सिंह ने कहा, हम अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा, विरोध प्रदर्शन का समय दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा.

आप के प्रदर्शन को इन पार्टियों का मिला समर्थन

आम आदमी पार्टी के आंदोलन को इंडिया गठबंधन का भी समर्थन मिला है. आप सांसद संजय सिंह ने कहा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, डीएमके, जेएमएम, शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी-एससीपी, सीपीआई, सीपीएम और कुछ अन्य दलों ने हमारे विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने का फैसला किया है.

केजरीवाल की जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित

दिल्ली हाई कोर्ट ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सोमवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. सीबीआई ने मामले में केजरीवाल की जमानत याचिका का विरोध करते हुए उन्हें आबकारी घोटाले का ‘सूत्रधार’ बताया और कहा कि अगर उन्हें रिहा किया जाता है तो वह गवाहों के प्रभावित कर सकते हैं. सीबीआई ने केजरीवाल को 26 जून को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था जब वह ईडी द्वारा दर्ज धनशोधन मामले में न्यायिक हिरासत में थे.

छात्रों ने कोचिंग सेंटर हादसे को लेकर किए कई बड़े खुलासे

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola