Lok Sabha Election 2024: AAP ने पंजाब के लिए 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की, अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल को टिकट
arvind kejriwal
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 8 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. सूची के अनुसार अमृतसर सीट से कुलदीप सिंह धालीवाल को टिकट दी गई है.
पांच कैबिनेट मंत्रियों को मैदान में उतारा
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 8 लोकसभा सीटों पर जिन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, उसमें पांच कैबिनेट मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा गया है.
कुलदीप सिंह धालीवाल अमृतसर, लालजीत सिंह भुल्लर खडूर साहिब से लड़ेंगे चुनाव
सूची के मुताबिक, पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों – कुलदीप सिंह धालीवाल को अमृतसर सीट से, लालजीत सिंह भुल्लर को खडूर साहिब से, गुरुमीत सिंह खुदियां को बठिंडा से, गुरुमीत सिंह मीत को संगरूर से और बलबीर सिंह को पटियाला लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है. जालंधर से सांसद सुशील रिंकू एक बार फिर इसी सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं. पार्टी ने गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. बस्सी पथाना सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक सिंह हाल में आप में शामिल हुए थे. आप ने पंजाबी अभिनेता करमजीत अनमोल को फरीदकोट लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है.
लोकसभा सीट और उम्मीदवारों के नाम
- अमृतसर – कुलदीप सिंह धालीवाल
- खडूर साहिब – लालजीत सिंह भुल्लर
- बठिंडा – गुरुमीत सिंह खुदियां
- संगरूर – गुरुमीत सिंह मीत
- पटियाला – बलबीर सिंह
- जालंधर – सांसद सुशील रिंकू
- फतेहगढ़ साहिब – गुरप्रीत सिंह जीपी
- फरीदकोट – करमजीत अनमोल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










