सुबह की न्यूज डायरी : देश में आज 5G सर्विस की होगी शुरुआत, पढ़ें सुबह की ताजा खबरें
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 01 Oct 2022 7:10 AM
Today NewsWrap : मुंबई में बाइक सवार 2 लड़कों ने 4 राउंड फायर किये हैं. एक की मौत की खबर है. देश में 5G सर्विस की शुरुआत आज होने जा रही है. अरविंद केजरीवाल आज गुजरात में 2 जनसभाओं को संबोधित करेंगे. दिनभर की ताजा अपडेट खबरों के लिए प्रभात खबर डॉट कॉम पढ़िए.
आपका स्वागत है सुबह की न्यूज डायरी पर (1 अक्टूबर, शनिवार) एक नजर डालते हैं आज की अहम खबरों पर. देश-विदेश में होने वाले मुख्य कार्यक्रमों की बात करें तो…
-देश में आज 5G सर्विस की शुरुआत होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया मोबाइल कांग्रेस में लॉन्च करेंगे.
-इंडियन क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ विमेंस एशिया कप का पहला मुकाबला आज खेलेगी.
-अरविंद केजरीवाल आज भगवंत मान के साथ गुजरात में 2 जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
आईएएस पूजा सिंघल के पति व मनी लाउंड्रिंग के आरोप में फंसे अभिषेक झा के आस्ट्रेलिया स्थित बैंक खाते में नकद 63,380 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर जमा हुआ था. अभिषेक झा ने इसे ऑस्ट्रेलिया में अपनी पढ़ाई और काम के दौरान पार्टटाइम आमदनी होने का दावा किया था. विस्तृत खबर
बिहार में आज से नयी न्यूनतम मजदूरी दर लागू होगा. नयी संशोधित दर में सात से 11 रुपये तक की वृद्धि की गयी है. परिवर्तनशील महंगाई भत्ता के तहत मजदूरों को इस वृद्धि का लाभ दिया गया है. इस वृद्धि के तहत अब अकुशल कोटि के मजदूरों को कम से कम 373 रुपये रोजाना मिलेंगे. विस्तृत खबर
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के नियंत्रण वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि अदालत ऐसी जगह नहीं जहां हर कोई ‘कुछ प्रचार’ पाने के लिए आन पहुंचे. विस्तृत खबर
दुनिया के नंबर एक टी20 गेंदबाज जोश हेजलवुड को भरोसा है कि आगामी टी20 विश्व कप में गेंदबाज अहम भूमिका निभायेंगे और टीम पूरी तरह से पावर हिटरों पर निर्भर नहीं होगी. टी20 वर्ल्ड कप 2022 इस साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में खेला जायेगा और टूर्नामेंट 16 अक्टूबर से शुरू होगा. विस्तृत खबर
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का 11 अक्टूबर को 80वां जन्मदिन है. ‘फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन’ ने अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए एक फिल्म उत्सव आयोजित करने की शुक्रवार को घोषणा की. विस्तृत खबर
पटना में दो साल बाद हर तरफ दुर्गा उत्सव का उल्लास दिख रहा है. राजधानी पटना में भी पूजा पंडाल और मूर्ति निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं. ऐसे में अब शहर की सड़कों पर जाम की समस्या न हो इसलिए शहर के यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. विस्तृत खबर
झारखंड के पूर्व मंत्री व डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके केएन त्रिपाठी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है. शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में नामांकन पत्र भरा. विस्तृत खबर
शिक्षक भर्ती के मामले में केएल पटेल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. मूल रूप से बहरिया के रहने वाले केएल पटेल के दो आलीशान मकान शहर के ममफोर्डगंज में हैं. यहां पर बड़ी संख्या में पुलिस और फोर्स पहुंच गई. विस्तृत खबर
दरभंगा में दीपावली पर हवाई जहाज से घर पहुंचने वाले यात्रियों के लिये खुशखबरी है. इस पर्व की महता को देखते हुये विमानन कंपनी ने दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु से दरभंगा के लिये विमानों की संख्या बढ़ा दी है. विस्तृत खबर
Hero Splendor Plus: हीरो स्प्लेंडर प्लस के बारे में हम सभी जानते हैं. यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से एक है. अगर आप इस फेस्टिव सीजन अपने लिए Hero की इस बाइक को खरीदना चाहते हैं तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें. आज हम आपको इस बाइक से जुड़ी सभी बातें विस्तार से बताने वाले हैं. विस्तृत खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










