Aaj Ka Mausam : 21 अगस्त को होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का आया 7 दिन का अलर्ट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Aug 2025 4:55 AM
आज के मौसम को लेकर आईएमडी ने दी जानकारी
Aaj Ka Mausam : 21 अगस्त को सौराष्ट्र के कई हिस्सों में बहुत तेज बारिश की संभावना है. मुंबई और आसपास (उत्तर कोंकण) में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 22 अगस्त 2025 से उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के आसपास के हिस्सों में बारिश बढ़ेगी.
Aaj Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 21 अगस्त को गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर रहेगा. 22 अगस्त से उत्तर-पश्चिम व पूर्वी भारत में बारिश बढ़ने लगेगी. उत्तर मध्य महाराष्ट्र में अगले 3 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रह सकती है. इस दौरान 23 अगस्त तक तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना है, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है. 25 अगस्त से कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और इससे लगे गुजरात के हिस्सों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ जाएंगी.
झारखंड और बिहार के अलावा यहां होगी भारी बारिश
विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. विदर्भ में 25 और 26 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा, झारखंड और गंगा क्षेत्र के पश्चिम बंगाल में 21 से 25 अगस्त के बीच कई जगह भारी बारिश की संभावना है. झारखंड में 22 अगस्त को, बिहार में 22 और 23 अगस्त को और छत्तीसगढ़ में 25 व 26 अगस्त को कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा यहां होगी भारी बारिश
IMD के मुताबिक, 22 से 26 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में भी अगले 7 दिनों तक लगातार बारिश हो सकती है. पंजाब और हरियाणा में 22 से 26 अगस्त तक बारिश होगी. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 से 25 अगस्त तक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 से 26 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान में 23 और 24 अगस्त को कई जगह भारी बारिश हो सकती है.
यह भी पढ़ें : Very Heavy Rain Alert: इन राज्यों में बहुत भारी बारिश, 5 दिनों तक मानसून का तांडव, हाई अलर्ट
इसके अलावा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 23 से 25 अगस्त के बीच जबकि पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में 23 अगस्त को बहुत ज्यादा बारिश (अत्यधिक भारी) होने की संभावना है.
असम, मेघालय, नागालैंड के अलावा यहां होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. इनमें से अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में 21 से 24 अगस्त के बीच और असम व मेघालय में 20 से 23 अगस्त के दौरान बहुत ज्यादा बारिश (अत्यधिक भारी) हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










