J&K: काजीगुंड हमले में घायल दो जवान शहीद, चार घायल

Updated:
विज्ञापन
J&K: काजीगुंड हमले में घायल दो जवान शहीद, चार घायल

श्रीनगरः शनिवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के काजीगुंड इलाके में आतंकवादियों ने सेना के काफिले पर हमला कर दिया है, जिसमें दो जवान शहीद हो गये. वहीं, चार अन्य जवान घायल बताये जा रहे हैं. इस हमले में मनीववेंग व दीपक मेठी शहीद हो गये. वहीं घायलों में श्रीनिवास मुरली ,शिवकुमार ,वेद प्रकाश ,सुभाष […]

विज्ञापन

श्रीनगरः शनिवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के काजीगुंड इलाके में आतंकवादियों ने सेना के काफिले पर हमला कर दिया है, जिसमें दो जवान शहीद हो गये. वहीं, चार अन्य जवान घायल बताये जा रहे हैं. इस हमले में मनीववेंग व दीपक मेठी शहीद हो गये. वहीं घायलों में श्रीनिवास मुरली ,शिवकुमार ,वेद प्रकाश ,सुभाष चंद शामिल है. घायल जवानों का इलाज 92 बेस अस्पताल में चल रहा है.सेना ने बताया कि घायल जवानों को एक अस्पताल ले जाया गया है और हमला करने वाले आतंकियों को पकड़ने के लिए उनकी खोज की जा रही है. जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोवर मुंडा श्रीनगर से 100 किलोमीटर दूर है.

इसके पहले शुक्रवार की देर रात को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों में मोर्टार दाग कर एक बार फिर संघर्ष विराम उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सेना ने भी कड़ा जवाब दिया. एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार की देर रात 11 बजे छोटे, स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की और 82 एमएम तथा 120 एमएम के मार्टार दागे. उन्होंने बताया कि भारतीय सेना मजबूती से और प्रभावी तरीके से गोलीबारी का जवाब दे रही है. गोलीबारी अभी चल रही है.

इस खबर को भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर को बचाना है तो राज्यपाल शासन लगाया जाए : फारुक अब्दुल्ला

इस बीच, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि भारतीय सेना की गोलीबारी में उसके दो गांववाले घायल हो गये.एक जून को पाकिस्तानी सेना ने राजौरी और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी, जिसमें एक नागरिक मारा गया और बीएसएफ जवान समेत चार अन्य घायल हो गये थे. भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया था.

नौशेरा और कृष्णाघाटी सेक्टर में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पांच पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने और कुछ अन्यों की घायल होने की खबर थी.उसी दिन सेना प्रमुख और जम्मू कश्मीर के सभी कोर्प कमांडरों समेत सात कमांडरों की अध्यक्षता में भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारियों ने आंतरिक इलाकों और सीमावर्ती इलाकों में स्थिति की समीक्षा के लिए श्रीनगर में बैठक की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola