हाईकोर्ट ने जेटली की ओर से दायर ताजा मानहानि मामले में केजरीवाल से मांगा जवाब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2017 1:52 PM
नयी दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की ओर से दायर 10 करोड रुपये के ताजा मानहानि मामले में मगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगा. जेटली ने यह मामला केजरीवाल के वकील राम जेठमलानी द्वारा हाल में कथित आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल किए जाने को लेकर दायर किया है. …तो शीला […]
नयी दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की ओर से दायर 10 करोड रुपये के ताजा मानहानि मामले में मगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगा. जेटली ने यह मामला केजरीवाल के वकील राम जेठमलानी द्वारा हाल में कथित आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल किए जाने को लेकर दायर किया है.
…तो शीला दीक्षित, सुरेश कलमाडी, दाऊद सभी ईमानदार, केजरीवाल की सफाई पर कपिल का पलटवार
संयुक्त रजिस्ट्रार पंकज गुप्ता ने केजरीवाल को नोटिस जारी किया जिसमें उनसे पूछा गया है कि उनके खिलाफ मानहानि की कार्यवाही क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 जुलाई की तारीख निर्धारित कर दी. तब तक केजरीवाल को जवाब देना होगा.
पढ़ें, शत्रुघ्न सिन्हा ने केजरीवाल के बारे में ऐसा क्या कह दिया कि ट्विटर पर होने लगी आलोचना
वित्त एवं रक्षा मंत्री जेटली ने आम आदमी पार्टी के मुखिया तथा पार्टी के पांच अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ मानहानि की कार्यवाही के दौरान खुली अदालत में जेठमलानी द्वारा अपने खिलाफ कथित ‘‘गाली” का इस्तेमाल किये जाने के बाद मानहानि का यह दूसरा मामला दायर किया है. उच्च न्यायालय में 17 मई को मंत्री से जिरह के दौरान जेठमलानी ने कुछ ऐसी बातें कही थीं जिन्हें जेटली ने आपत्तिजनक पाया था.
वित्त मंत्री जेटली ने अरविंद केजरीवाल पर फिर ठोका मानहानि का मुकदमा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










