ePaper

‘मिशन गुजरात’ पर राहुल गांधी, आदिवासी वोट बैंक के जरिये मजबूत करेंगे कांग्रेस का आधार

Updated at : 01 May 2017 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
‘मिशन गुजरात’ पर राहुल गांधी, आदिवासी वोट बैंक के जरिये मजबूत करेंगे कांग्रेस का आधार

नयी दिल्ली : वर्ष 2014 के आम चुनावों के बाद से लगातार हार झेल रही कांग्रेस अबगुजरात में अपनी खोयाजनाधार तलाशने की कोशिश में जुट गयी है. इसकेलिएपार्टीउपाध्यक्ष राहुल गांधी‘मिशन गुजरात’ पर हैं. वह यहां एक रैली को संबोधित करेंगे और आदिवासी वोट बैंक के जरिये पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए एड़ी-चोटी का […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वर्ष 2014 के आम चुनावों के बाद से लगातार हार झेल रही कांग्रेस अबगुजरात में अपनी खोयाजनाधार तलाशने की कोशिश में जुट गयी है. इसकेलिएपार्टीउपाध्यक्ष राहुल गांधी‘मिशन गुजरात’ पर हैं. वह यहां एक रैली को संबोधित करेंगे और आदिवासी वोट बैंक के जरिये पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगायेंगे.

भाजपा ने कहा – राहुल का गुजरात दौरा राजनीतिक तीर्थयात्रा

रैली गुजरात में अपनी पकड़ बनाने की कांग्रेस की कोशिश मानी जा रही है. कांग्रेस की मध्य और दक्षिण गुजरात में आदिवासी वोटरों पर पकड़ भी थी, लेकिन भूतपूर्व मुख्यमंत्री अमरसिंह चौधरी के निधन के बाद पार्टी का जनाधार लगातार खत्म होता गया. इधर, पटेल का कहना है कि रैली का मुख्य उद्देश्य राज्य में आदिवासी समुदाय की हालत को सामने लाना है.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर की आरोपों की बारिश बोले, बिड़ला व सहारा से लिये पैसे

दरअसल, कांग्रेस उपाध्यक्ष गुजरात में नर्मदा जिले के देदियापाड़ा में एक रैली को एक मई को संबोधित करेंगे. इससे पहले वह 21 दिसंबर को मेहसाणा आये थे, जहां उनकी एक रैली हुई थी. गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं और कांग्रेस यहां लगभग ढाई दशक से सत्ता से दूर है.राहुल की रैली पर गुजरात के मुख्यमंत्री ने कटाक्ष किया और कहा कि इससे भाजपा को ही फायदा होगा.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जो आरोप लगाये हैं वह ‘भूकंप से भी बड़ा भूकंप’ : लालू

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि ‘डूबती हुई’ कांग्रेस पार्टी के नेता की आम सभाओं सेभाजपा को फायदा ही होगा. कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है. यह साबित हो चुका है कि जहां-जहां राहुल गांधी की रैली हुई, वहां-वहां कांग्रेस चुनाव हारी. हम पार्टी से अनुरोध करते हैं किवह अगले तीन महीने में गुजरात मेंराहुलगांधी की अधिक से अधिक रैलियां आयोजित करें.

नोटबंदी पर वाकयुद्ध जारी : मोदी के मजाक का राहुल गांधी ने कुछ यूं दिया जवाब

ज्ञात हो कि पिछले पांच राज्यों में हुए चुनावों में कांग्रेस को सिर्फ पंजाब में ही जीत मिली. हालांकि, मणिपुर और गोवा में उसका प्रदर्शन भाजपा से बेहतर रहा, लेकिन वह सरकार बनाने से चूक गयी. इसलिए गुजरात पर कांग्रेस की खासी नजर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola