केजरीवाल को झटका, HC ने EVM के साथ VVPAT मशीन को अटैच करने वाली याचिका खारिज की

नयी दिल्ली : आज दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें यह मांग की गयी थी कि 23 अप्रैल को होने वाले नगर निगम चुनाव में वोटिंग के लिए ईवीएम के साथ VVPAT मशीन को भी अटैच किया जाये.कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए कहा कि […]
नयी दिल्ली : आज दिल्ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें यह मांग की गयी थी कि 23 अप्रैल को होने वाले नगर निगम चुनाव में वोटिंग के लिए ईवीएम के साथ VVPAT मशीन को भी अटैच किया जाये.कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए कहा कि कोर्ट अंतिम समय में इस तरह का फैसला नहीं दे सकती है.
गौरतलब है कि यूपी चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सर्वप्रथम बसपा सुप्रीमो मायावती ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की थी. उसके बाद अरविंद केजरीवाल ने भी यह आरोप लगाया था की ईवीएम में गड़बड़ी करके चुनाव जीता जा रहा है. इसलिए चुनाव में बैलेट पेपर के उपयोग की मांग भी उठी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




