पूर्व आतंकवादी के मौत पर बोला बेटा, दोस्तों ने पिता की धोखे से हत्या कर दी

Published at :17 Apr 2017 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व आतंकवादी के मौत पर बोला बेटा, दोस्तों ने पिता की धोखे से हत्या कर दी

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में अपने घर में मारे गए पूर्व आतंकवादी अब्दुल राशिद पार्रे उर्फ बिल्ला के बेटे ने आरोप लगाया कि उसके करीबी दोस्त ने धोखा दिया और उसके पिता की हत्या की. फयाज अहमद पार्रे ने दावा किया कि उसके दो पडोसी नकाब पहने दो अन्य व्यक्तियों के साथ […]

विज्ञापन

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में अपने घर में मारे गए पूर्व आतंकवादी अब्दुल राशिद पार्रे उर्फ बिल्ला के बेटे ने आरोप लगाया कि उसके करीबी दोस्त ने धोखा दिया और उसके पिता की हत्या की. फयाज अहमद पार्रे ने दावा किया कि उसके दो पडोसी नकाब पहने दो अन्य व्यक्तियों के साथ उनके घर आए और कहा कि उन्हें कुछ बात करनी हैं. उन लोगों के हाथों में बंदूकें थीं.

जम्मू-कश्मीर पुलिस को अलर्ट – कुछ महीने अपने घर न जायें

पार्रे ने कहा, ‘‘दो युवक जो हमारे पडोस में रहते हैं, हमारे घर पर आए और हमसे घर के दरवाजे खोलने के लिए कहा, मेरे पिता ने कहा कि वे हमारे पडोसी हैं और हमसे गेट खोलने के लिए कहा, उनके साथ दो और युवक भी थे, जो वहां से नहीं थे. उनके चेहरे ढके हुए थे और उनके पास बंदूकें थीं. उसने बताया कि युवक उसके पिता को एक कमरे में ले गए, कमरा बंद किया और उन्हें गोली मार दी.
पूर्व आतंकवादी के बेटे ने कहा, ‘‘मेंरे पिता गेट पर थे और मेरा बच्चा उनकी गोद में था. वे मेरे पिता को यह कहते हुए अंदर ले गए कि उन्हें कुछ बात करनी है. मेरे पिता ने उनसे कहा कि वह जानते हैं कि वह वहां उनकी हत्या करने के लिए आए हैं और उन पर गोली चला सकते हैं. फयाज ने कहा, ‘‘इस पर उन्होंने कहा कि वह बात करने आए हैं, मारने नहीं. वे बैठे, पानी पिया और उसके बाद अंदर गए, कमरा बंद किया और गोली मार दी. उसने कहा कि सबसे ज्यादा दुखद यह है कि यह धोखाधडी एक करीबी मित्र ने की. फयाज ने कहा कि उसके पिता की इसलिए हत्या की गई क्योंकि वह आतंकवाद रोधी मिलिशिया इख्वान का हिस्सा थे.
उसने कहा,‘‘हमें पता था कि पाकिस्तानी किसी दिन उनकी हत्या कर देंगे लेकिन मैने कभी नहीं सोचा था कि मेरा दोस्त उनकी हत्या कर देगा. वह पहले कुछ ऐसे लोगों के साथ थे जिन्हें आपने कुछ नाम दिया है (इख्वान) लेकिन वह पिछले 10 वर्षों से घर पर थे. वह सडकों पर घूमते थे और उन्हें कुछ नहीं हुआ, किसी ने उन्हें छुआ तक नहीं. संदिग्ध आतंकवादियों ने आतंकवाद निरोधक बल के कमांडर पार्रे की कल रात उनके घर पर हत्या कर दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola